Sanjay Raut Bail : जमानत के बाद संजय राउत और जज के बीच कोर्टरूम में क्या बात हुई? – sanjay raut and judge interesting conversation after the shiv sena mp gets bail
abhishek.tripathi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Nov 10, 2022, 5:26 PM
मुंबई : शिवसेना सांसद संजय राउत को पात्रा चॉल घोटाला केस में 9 नवंबर को जमानत मिल गई। पात्रा चॉल घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउत आरोपी हैं। 31 जुलाई से वो जेल में थे। 101 दिन जेल में रहने के बाद संजय राउत को अब जाकर जमानत मिली है। 9 नवंबर की शाम को वो रिहा भी हो गए। जमानत के बाद राउत ने कोर्ट में जज को थैंक यू बोला।
