Categories

November 19, 2026

Sarkari Naukri: इस राज्य में सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट पदों पर बंपर भर्ती, नहीं देनी होगी परीक्षा, देखें डिटेल – bssc recruitment 2022 out for senior scientist assistant at bssc.bihar.gov.in check important details here

Spread the love

Sarkari Naukri: बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती (BSSC Recruitment 2022) के माध्यम से कुल 100 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा। आवेदन (BSSC Senior Scientist Assistant Recruitment 2022) करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार कल से वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

BSSC Senior Scientist Assistant Recruitment 2022 वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 100

महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख- 22 नवंबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 24 दिसंबर 2022

उम्र सीमा
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष होनी चाहिए। सभी उम्मीदवार इस बात का खास ध्यान रखें कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों क आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता

सभी पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता दी गई है। डिटेल में शैक्षिक योग्यता के विषय में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर लें।

BSSC Senior Scientist Assistant Recruitment 2022 Notification

सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों को सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट पदों पर चयनित होने के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी बल्कि उनका चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। ये मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता, उनके एक्सपीरियंस और इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया जाएगा।

एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 540 रुपये देने होंगे वहीं बिहार के एससी, एसटी और महिलाओं महिला कैटेगरी के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 135 रुपये देने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…