Categories

November 19, 2026

6 साल पहले Vertigo की चपेट में आ गए थें Ayushman Khurana, जाने क्या है ये बीमारी जिसके लक्षण आज भी करते हैं परेशान – an action hero movie star ayushman khurana said he was suffering from vertigo symptoms still haunt

Spread the love

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) इंडस्ट्री के भीड़ में अलग चमकते नजर आते हैं। वजह है इनके मूवी के सब्जेक्ट, जो हमेशा किसी टैबू पर आधारित होते हैं। सामाजिक संदेशों के साथ स्क्रिप्ट चुनने के लिए जाने जाने वाले आयुष्मान जल्द ही अपनी नए फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ (An Action Hero) के लिए एक एक्शन अवतार में नजर आएंगे।

आयुष्मान खुराना ने एक मीडिया कॉनक्लेव में अपने एक्शन रोल के बारे में बात करते हुए कहा कि 6 साल पहले मुझे वर्टिगो (Vertigo) हो गया था। जब एक मूवी में मुझे ऊचाई से कूदने को कहा गया तो मुझे चक्कर आ गया। आज भी मुझे कभी-कभी वर्टिगों के लक्षणों (Vertigo Symptoms) का समना करना पड़ता है। वर्टिगों का इलाज संभव है। इससे रिकवर के लिए मेडिसिन के साथ मेडिटेशन भी बहुत जरूरी है।

​क्या होता है वर्टिगो

Webmd के अनुसार, के अनुसार, वर्टिगो संतुलन बिगड़ने का अहसास करता है। यदि आपको ये चक्कर आते हैं, तो आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप घूम रहे हैं या आपके आस-पास की दुनिया घूम रही है।

वर्टिगों को खुद एक बीमारी होने से ज्यादा लक्षण है। जिसकी गंभीरता लोगों में अलग-अलग हो सकती है। वर्टिगो का अटैक अचानक आता है जो कुछ सेकंड या मिनटों तक रह सकता है। कई मामलों में वर्टिगो दिन-प्रतिदिन की कामों को भी प्रभावित करने लगता है। ऐसे में इसके तुरंत उपचार की आवश्यकता होती है।

​चक्कर आने और वर्टिगो में क्या अंतर होता है

चक्कर आना और वर्टिगो दोनों ही बॉडी संतुलन बिगड़ने की समस्या है। लेकिन फिर भी यह दोनों लक्षण एक-दूसरे से अलग है। जब आपको चक्कर आता है तो आप पूरी तरह से असंतुलित होकर गिर जाते हैं। लेकिन वर्टिगो में आपको लगता है कि आप हिल रहे हैं या आपका परिवेश घूम रहा है।

​क्यों होता है वर्टिगो

  • कान का इंफेक्शन
  • बिनाइन पैरॉक्सिस्मल पोजिशनल वर्टिगो
  • वेस्टिबुलर नर्व में सूजन
  • माइग्रेन
  • स्ट्रोक
  • डायबिटीज
  • सिर में लगी चोट
  • ज्यादा बेड रेस्ट करना
  • मल्टीपल स्केलेरोसिस
  • ब्रेन डिजीज
  • मांसपेशियों में कमजोरी
  • लो ब्लड प्रेशर
  • हाइपरवेंटिलेशन
  • पेरिलिम्फेटिक फिस्टुला

​वर्टिगो के संकेत

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, वर्टिगो कई मेडिकल कंडीशन के लक्षणों में शामिल होता है। हालांकि, वर्टिगो भी दूसरे कई लक्षणों के साथ हो सकता है। जिसमें ये शामिल हैं-

  • मतली और उल्टी
  • संतुलन की समस्या
  • टिनिटस
  • सिरदर्द
  • मोशन सिकनेस
  • कान में भरा हुआ महसूस होना
  • निस्टागमस (इसमें आंखें अनियंत्रित रूप से अगल-बगल चलती हैं)

​वर्टिगो का उपचार

वर्टिगो का इलाज दवा और एक्सरसाइज से किया जा सकता है। एंटी हिस्टामाइन जैसी दवाईयों से इस स्थिति को ठीक किया जा सकता है। हालांकि कुछ लोगों को इससे साइड इफेक्ट्स भी होता है। इसलिए बिना एक्सपर्ट एडवाइस के इसके सेवन से बचना चाहिए। इसके साथ ही बैलेंस ट्रेनिग, योगा और एक्सरसाइज से भी वर्टिगो को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा सर्जरी और अरोमाथैरेपी से भी इस कंडीशन को ठीक किया जाता है।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…