Categories

November 19, 2026

SBI Clerk Admit Card 2022: क्लर्क प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड – sbi clerk admit card 2022 released at sbi.co.in here how to download

Spread the love

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड (SBI Clerk Admit Card 2022) जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वे ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 25 नवंबर तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा। पूरे देश में क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) की प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 12, 19 और 20 नवंबर 2022 को किया जाएगा।

SBI क्लर्क ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा में 100 अंकों के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल शामिल होंगे और यह 1 घंटे की अवधि की होगी जिसमें 3 सेक्शन होंगे। परीक्षा में गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी।

SBI Clerk Admit Card इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Clerk Prelims Admit Card Direct Link

SBI Clerk Prelims Admit Card इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Recruitment of Junior Associates के पास दिए गए Call Letter के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब एक पेज खुलेगा यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि सबमिट करें।
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।
स्टेप 6: एग्जाम हॉल ले जाने के लिए इसका प्रिंट ले लें।

बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्लेरिकल कैडर में होने वाली क्लर्क भर्ती के माध्यम से जूनियर एसोसिएट यानी क्लर्क के कुल 5008 पदों को भरा जाएगा। एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्री परीक्षा और मेन परीक्षा के जरिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…