Categories

November 19, 2026

शिवराज का ‘मिशन 29’, छिंदवाड़ा के बाद अब श्योपुर पर नजर

Spread the love

भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर राज्य की सभी 29 सीटों काे लेकर 'मिशन-29' में जुट गए हैं।

इसी के तहत चौहान ने कल छिंदवाड़ा का प्रवास किया। आज उनका श्योपुर जाने का कार्यक्रम है।कल छिंदवाड़ा में चौहान ने कार्यकर्ताओंं का मनोबल बढ़ाया और लाड़ली बहनाओं से मुलाकात की। इस दौरान चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने के बाद अब हमारा लक्ष्य है, मिशन-29। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने 20 से 22 घंटे काम किया है और अब वे दोगुनी ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनाव के लिए काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि इस बार छिंदवाड़ा की सभी सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा को विजयी बनाकर छिंदवाड़ा में भी सुंदर सा कमल खिलाना है।

राज्य में कुल 29 लोकसभा सीटें हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से 28 भाजपा के खाते में गईं थीं। एकमात्र छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ चुन कर आए थे। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गृह क्षेत्र है।

इस विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां की एक भी सीट नहीं जीत पाई है। ऐसे में भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए भी इस सीट पर जीत के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

इसी क्रम में कल चौहान ने छिंदवाड़ा यात्रा के बाद आज श्योपुर जाने की बात कही थी। श्योपुर जिले में दो विधानसभा सीटें हैं। विधानसभा चुनाव में ये दोनों सीटें कांग्रेस की झोली में गई हैं।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…