Soft Double Bed In Plane Design For Business Class Convert Two Seat In Double Bed- प्लेन में मिल रहा मुलायम डबल बेड बिस्तर अपने पार्टनर के साथ सोते हुए कर सकेंगे हवाई सफर

अपनों से दूर नहीं होना चाहते लोगउन्होंने आगे कहा, ‘अब कई यात्रियों के लिए प्राथमिकताएं बदल गई हैं। ज्यादातर लोग अब उन चीजों के लिए तरस रहे हैं जो कोरोना से पहले कम महत्वपूर्ण लगती थीं। अब लोग थोड़े सुकून के साथ आरामदायक और सार्थक अनुभव चाहते हैं। व्यापार भी ठीक अब उसी तरह है। कैरियर अभी भी महत्वपूर्ण है, लेकिन लोग अपने प्रियजनों का साथ नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी कारण अब लोग बेहतर आनंद के लिए खास सुविधाओं की डिमांड करते हैं।’ हालांकि बेड कोई नई बात नहीं है। 2000 के दशक में सिंगापुर एयरलाइन के फर्स्ट क्लास में डबल बेड की शुरुआत हुई। बाद में एतिहाद एयरलाइन ने भी ऐसी ही सुविधा शुरू की।
बेड में कन्वर्ट हो जाएंगी सीटें
नए डिजाइन के मुताबिक खिड़की के दोनों ओर एक-एक सिंगल सीट होगी। गलियारे के बीच में दो सीटें होंगी जो बेड में कन्वर्ट की जा सकेंगी। ये शुरुआत में बेड की तरह नहीं होंगे। इनके बीच में भी एक दीवार होगी जो इन्हें बांटेगी। लेकिन इस दीवार को हटा कर बेड के बराबर लाया जा सकेगा। बाद में इस पर मैट्रेस पैड लगा कर उसे डबल बेड बनाया जाएगा। डबल बेड के आने से ये तय है कि विमानों में जगह की कमी होगी। हालांकि इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि विमानन कंपनियां बेड की सुविधा को कपल्स के लिए प्रीमियम दाम पर उपलब्ध कराएंगी।
एयरहोस्टेस ने खोले प्लेन में ‘सेक्स’ के राज
