Vijay Deverakonda In Brahmastra 2: विजय देवरकोंडा ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में बनेंगे देव? करण जौहर की है ख्वाहिश!

करण जौहर चाहते हैं विजय को कास्ट करना?
विजय देवरकोंडा ने पुरी जगन्नाथ की ‘लाइगर’ मूवी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके हिंदी वर्जन को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। पूरी टीम ने मिलकर खूब प्रमोशन किया, लेकिन इन सबके बावजूद फिल्म फ्लॉप हो गई। ऐसे में करण चाहते थे कि विजय को एक बार फिर से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने का मौका मिले और इसीलिए वो अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में विजय को कास्ट करना चाहते हैं।
खबर में बिल्कुल भी नहीं है सच्चाई
हालांकि, इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने विजय को अप्रोच नहीं किया है। अभी अयान फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम रहे हैं और जब तक ये काम पूरा नहीं हो जाता, वो किसी की भी कास्टिंग नहीं करेंगे।
नन्ही परी के पैरेंट्स बने रणबीर-आलिया
रणबीर और आलिया के घर में 6 नवंबर को बच्चे की किलकारी गूंजी है। आलिया ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद भट्ट और कपूर परिवार में खुशियां छाई हुई हैं। आलिया की सास नीतू कपूर ने बताया था कि मां और बेटी, दोनों की तबीयत ठीक है।
विजय की एक फिल्म ठंडे बस्ते में गई
विजय की बात करें तो ‘लाइगर’ फ्लॉप होने के बाद वो पब्लिक प्लेस से गायब से हो गए थे। उनकी एक फिल्म ‘जन गण मन’ भी ठंडे बस्ते में चली गई, लेकिन उन्होंने हाल ही में एक इवेंट में कमबैक को लेकर कहा कि वो कहीं गए ही नहीं हैं, बल्कि वो यहीं (इंडस्ट्री) पर ही हैं। विजय को अब सामंथा रुथ प्रभु के साथ Kushi मूवी में देखा जाएगा।
