Categories

November 22, 2026

sukesh chandrashekhar news, सत्येंद्र जैन को बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे केजरीवाल? ठग सुकेश की चिट्ठी के बाद बीजेपी ने पूछा सवाल – thug sukesh’s letter bjp’s question to kejriwal why he is not sacking jain

Spread the love

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि वह सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से हटा क्यों नहीं रहे हैं, जबकि उन पर जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर से जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है। दिल्ली के मंडोली जेल में बंद, चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि जैन ने जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2019 में उससे 10 करोड़ रुपये ‘वसूले’ थे।

7 अक्टूबर को लिखा पत्र वकील को सौंपा
चंद्रशेखर ने पत्र सात अक्टूबर को लिखा है जिसे उसके वकील अशोक के सिंह ने 8 अक्टूबर को सक्सेना को सौंपा था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी सांसद परवेश वर्मा के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सवाल किया कि केजरीवाल सत्येंद्र जैन को एक और अपराध सामने आने के बाद भी बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं। वर्मा ने आरोप लगाया कि धनशोधन के एक मामले में जेल में बंद जैन जेल से अपना ‘कारोबार’ चला रहे हैं।

सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ दिए… महाठग सुकेश के ‘लेटर बम’ पर केजरीवाल बोले- वजह यह है
जैन ने की थी सुकेश चंद्रशेखर से मुलाकात?
चंद्रशेखर ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि उसको दक्षिणी क्षेत्र में पार्टी में कोई महत्वपूर्ण पद देने और राज्यसभा के लिए नामांकन में मदद के वास्ते आप को 50 करोड़ रुपये से अधिक दिए गए। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि 2017 में ‘दो पत्ती चुनाव चिह्न भ्रष्टाचार मामले’ में गिरफ्तारी के बाद उसे तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया था। जैन ने उससे मुलाकात की थी जो उस समय जेल विभाग के भी मंत्री थे।

महाठग को किसने ठगा? दिल्ली में सियासी भूचाल लाने वाली सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी में क्या है, जानिए सबकुछ
मोरबी पुल गिरने की घटना से ध्यान हटाने की कोशिश
इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की घटना से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश है। प्रवर्तन निदेशालय ने मई में जैन को धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जैन के पास जो स्वास्थ्य, गृह, बिजली और शहरी विकास समेत अन्य विभाग थे, उन्हें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंप दिया गया। हालांकि, जैन दिल्ली मंत्रिमंडल में बिना प्रभार के मंत्री बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…