Categories

November 21, 2026

T20 WC 2022: मेलबर्न की कुटाई के बाद फिर आमने-सामने आए विराट और शाहीन अफरीदी, कुछ इस अंदाज में की मुलाकात

Spread the love

पर्थ: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में भारत से मिली हार के बाद टीम को जिम्बाब्वे जैसी टीम से भी हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दो मैचों में मिली हार के कारण पाकिस्तानी टीम के लिए सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल हो चुकी है। हालांकि अभी उसे बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ भिड़ना है लेकिन बावजूद समीकरण अगर-मगर के पेंच फंस गई है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस हार से उबरने की कोशिश में लगे पाकिस्तानी टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राउफ से विराट कोहली की मुलाकात हुई। यह मुलाकात पर्थ की बताई जा रही है। विराट कोहली के साथ मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि टीम इंडिया को भी अपना तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ के ऑप्टस मैदान पर खेलना है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी भी पर्थ में मौजूद है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया और पाकिस्तानी खिलाड़ी किसी टूर्नामेंट के दौरान एक दूसरे मिले हों।

इससे पहले वॉर्म अप गेम के दौरान भी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक दूसरे मिले। वहीं एशिया कप में भी ऐसा नजारा देखने को मिला है। इस दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच खूब याराना देखने को मिलता है।

विश्व कप और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में ही भिड़ते हैं भारत-पाक

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से बायलेटरल सीरीज नहीं खेली जा रही है। हालांकि कई बार इसकी कोशिश तो जरूर की गई है लेकिन राजनीतिक मसलों के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया है। ऐसे में दोनों टीमें आईसीसी टी20 विश्व कप या फिर एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में ही एक दूसरे भिड़ते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में होना है और बीसीबीआई ने साफ मना कर दिया है कि वह पाकिस्तान नहीं जाएंगे। वहीं 2023 में भी वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में होना है ऐसे में दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच टकरवा की स्थिति बढ़ सकती है।

Glenn Phillips Century: 15 रन पर गिर गए थे 3 विकेट, फिर ग्लेन फिलिप ने की श्रीलंकाई बॉलर्स की भरदम कुटाई, जड़ा शतक
Kainat Imtiaz Babar Azam: आखिर कौन है यह बला की खूबसूरत पाकिस्तानी क्रिकेटर, जिसने 3 वर्ड में बाबर सेना की लगा दी लंका!
गधे को बाप बनाना पड़ता है… शोएब मलिक का नाम लेकर वसीम अकरम ने बाबर आजम को खूब धोया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…