Categories

November 19, 2026

T20 World cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ये 11 खिलाड़ी मचाएंगे तबाही! रोहित ने चुन ली है अपनी प्लेइंग XI

Spread the love

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 विश्व कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में सिर्फ एक दिन का समय बचा है। दोनों टीमें 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक दूसरे से टकराएगी। इस मैच के लिए दोनों खेमों की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच घमासान देखने लायक होगा। वहीं पिछले विश्व कप में जब दोनों टीमें एक दूसरे भिड़ी तो उसमें पाकिस्तान ने भारत को हराया था। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह अपनी उस हार का बदला लेकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करें।

ऐसे टीम इंडिया इस मैच के लिए एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने की तैयारी में होगी। इस तरह आइए जानते हैं 23 अक्टूबर को होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ मैच में क्या हो सकता है टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारत एक मजबूत टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया गई है। हालांकि प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका सिर्फ 11 खिलाड़ियों को ही मिलेगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम के अंतिम-11 के टॉप ऑर्डर में बदलाव की संभावना ना के बराबर ही है जब तक कि किसी खिलाड़ी को आराम या फिर वह चोटिल ना हो जाए।

शुरुआत के चार खिलाड़ियों का लगभग सभी मैच में खेलना तय है। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव। रोहित और राहुल टीम के लिए ओपनिंग करेंगे जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली की बल्लेबाजी आएगी। वहीं सूर्यकुमार यादव का स्थान चौथे नंबर पर होगा।

हालांकि टीम में पांचवें स्थान के लिए ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के बीच मुकाबला टक्कर का देखने को मिल सकता है। पंत का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है जबकि कार्तिक ने हर मौके पर खुद को साबित किया है। ऐसे में एक फिनिशर की भूमिका को देखते हुए पंत की जगह कार्तिक को अंतिम-11 में रखा जा सकता है।

इसके अलावा छठे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या सबसे बेहतर विकल्प होंगे। इसके अलावा टीम में सातवें स्थान पर अक्सर पटेल को रखा जा सकता है। वहीं निचले क्रम में गेंदबाजों की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है।

हालांकि रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। अश्विन को अगर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो वह बल्लेबाजी में अपना योगदान दे सकते हैं जबकि चहल अपनी चतुर गेंदबाजी के कारण अश्विन को पीछे छोड़ सकते हैं।

इसके अलावा तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह का खेलना तय है जबकि हर्षल पटेल को इंतजार करना पड़ सकता है।

प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्सर पटेल, युजवेंद्र चहल/रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

Ind vs Pak: रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करो, World Cup से पहले माहौल गरमाया
IndvPak: ऋषभ पंत ने पाकिस्तान से भिड़ंत से पहले हसन अली को बताई औकात, बोले- एक हाथ से उड़ाए थे 2 छक्के
Rohit Sharma vs Babar Azam: रोहित शर्मा के आगे कहां टिकते हैं बाबर? हिटमैन का रिकॉर्ड देख चौंधिया जाएंगी आंखें
Ind vs Pak: पाकिस्तान खेलने जाएगी या नहीं टीम इंडिया, BCCI अध्यक्ष बनते ही रोजर बिन्नी का बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…