Yoga poses for detox: दिवाली में घर के साथ बॉडी की गदंगी भी करें बाहर, मुफ्त में 6 योगासन करेंगे एक-एक अंग साफ – nutritionist nikita tanwar shared 6 yoga poses for detox to make body function better
गरुड़ासन (Eagle Pose)
गरुड़ासन एक बैलेंसिंग पोज है, जो आपकी टांगों, कंधों और हिप्स पर प्रभाव डालता है। इस योगासन को करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होने के साथ ब्लड की नली में जमा विषाक्त पदार्थ भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं।
अर्धमत्स्येन्द्रासन (Seated Twist)
डिटॉक्सिंग के लिए ट्विस्टिंग पोस्चर बहुत फायदेमंद होता है। इस योगासन को करने से लीवर और शरीर के दूसरे अगों में भरी सारी गंदगी आंतों के साथ बाहर निकलने की दिशा में प्रवाहित होने लगती है।
हलासन (Plow Pose)
इस योगासन को करने से ध्यान केंद्रित करने में आसनी होती है। साथ ही मुद्रा में सुधार, रीढ़ को मजबूती और मूत्राशय, गुर्दे जैसे पेट के अंगों की सफाई में भी फायदेमंद साबित हो सकती है।
अधोमुख श्वानासन (Down Dog)
अधोमुख श्वानासन में आपका दिल आपके सिर के ऊपर स्थित होता है, जिससे रक्त एक अलग दिशा में प्रसारित होता है। जो आपके लिम्फ नोड्स को साफ करने में मदद करता है।
शीर्षासन (Bound Headstand Pose)
शीर्षासन में भी आपका दिल आपके सिर के ऊपर होता है। जिससे संचार और लसीका तंत्र में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने लगते हैं। इसके अलावा इस योगासान को करते समय गहरी सांसों पर ध्यान केंद्रित करने से फेफड़ों से कार्बन डाइऑक्साइड निकल जाता है।
शलभासन (Locust Pose)
यह मुद्रा पूरी पीठ को मजबूत करने में मदद करती है। इसके अलावा हृदय को खोलती है और बॉडी के पॉश्चर में सुधार करने के साथ ही पाचन को प्रोत्साहित करती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
