Categories

November 20, 2026

Team India food not good in Practice Sessions in sydney ICC T20 World Cup Rohit Sharma Virat Kohli

Spread the love

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना अगला मैच खेलने के लिए सिडनी पहुंच चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम सिडनी पहुंचते ही प्रैक्टिस में जुट गई। हालांकि, उसे यहां खाने को लेकर निरास होना पड़ा। दरअसल, टीम इंडिया को प्रैक्टिस सेशन में ठंडी सैंडविच और फल परोसा गया। इस बात से नाराज प्लेयर्स ने आईसीसी से शिकायत भी की है।

भारतीय टीम ने ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रही थी। विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, केएल राहुल, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल और दिनेश कार्तिक ने खूब प्रैक्टिस की, जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल ने आराम किया। रोहित शर्मा ने अलग-अलग हिस्से में बैटिंग की।

सिडनी में मौसम काफी ठंडा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हुई है। प्रैक्टिस के बाद जब लंच परोसा गया तो उसमें ठंडी सैंडविच और फल थे, जबकि टीम इंडिया को प्रॉपर लंच की जरूरत थी। रिपोर्ट्स की मानें तो निराश टीम इंडिया ने इस बात की शिकायत इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से भी की है। दूसरी ओर, उसे अगले दिन यानी आज ब्लैकटाउन में प्रैक्टिस करनी थी। यह स्टेडियम टीम इंडिया के होटल से लगभग 42 किलोमीटर दूर है। यहां टीम प्रैक्टिस करने नहीं गई, जो ऑप्शनल थी।

इससे पहले भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था। मैच में विराट कोहली ने तूफानी फिफ्टी जड़ते हुए बाबर सेना के जबड़े से जीत छीनी थी। हार्दिक पंड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से कहर बरपाया था। टीम का अगला मुकाबला नीदरलैंड से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हागा।

KL Rahul T20 World Cup: नेट्स पर मुश्किल में दिखे केएल राहुल, नीदरलैंड्स मैच से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन!T20 World Cup: ‘मुझे बचाने के लिए थैंक्स अश्विन…’ दिनेश कार्तिक ने विनिंग रन के लिए ऑन कैमरा दिया बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…