Categories

November 21, 2026

प्रेमी ने स्वामीनारायण मंदिर में गर्लफ्रेंड और उसके एक्स की गोली मारकर की हत्या , खुद को भी मारी गोली

Spread the love

इंदौर

 इंदौर में सनसनी फैल गई है। एक प्रेमी ने इंदौर के स्वामीनारायण मंदिर में अपनी गर्लफ्रेंड और उसके एक्स की गोली मारकर हत्या कर दी है। फिर खुद जाकर कॉलेज में गोली मार ली है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही इंदौर पुलिस की टीम स्वामीनारायण मंदिर पहुंच गई। साथ ही शव को कब्जे में ले लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गाया है।

ये है मामला

दरअसल, खंडवा रोड स्थित स्वामी नारायण मंदिर में गर्लफ्रेंड अपने एक्स से मिलने पहुंची थी। दोनों साथ बैठकर बात कर रहे थे। इस दौरान लड़की के प्रेमी ने देख लिया है। वह पिस्टल लेकर आया है और दोनों पर फायरिंग कर दी। युवक की मौत मौके पर ही हो गई। इसके बाद लड़की की भी मौत हो गई है। मृतक लड़की का नाम स्नेहा जाट और एक्स का दीपक जाट है। वही गोली मारने वाला प्रेमी अभी ऐप्पल अस्पताल में भर्ती है।
कॉलेज जाकर मारी खुद को गोली

बाताया जा रहा है कि आरोपी इन दोनों को शूट करने के बाद घबराते हुए अरिहंत कॉलेज में पहुंचा था। वहां गार्ड से पानी मांग कर पीया। इसके बाद खुद को गोली मार ली है। उसका नाम अभिषेक यादव है। बताया जा रहा है कि उसे यहां पसंद नहीं था कि स्नेहा किसी और से मिले। इस घटना बाद मंदिर परिसर में सन्नाटा पसर गया है। उसने पूर्व में दोनों को धमकी भी दी थी।

संभलने का नहीं मिला मौका

अभिषेक ने अपने पास मौजूद पिस्टल निकाली और दीपक और स्नेह पर फायर कर दिया। अभिषेक ने गोली इतनी पास से चलाई कि दीपक और स्नेहा को बचने का भी समय नहीं मिला। बताया जा रहा है कि उसने दो से तीन राउंड गोली चलाई है। इसके बाद दोनों को जमीन पर पड़ा देखकर वह वहां से निकल गया। साथ ही सामने ही मौजूद कॉलेज के एक कैंटीन में गया। वहां उसने पानी पीने के बाद खुद को गोली मार ली।

वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने भंवरकुआं पुलिस को सूचना दी। भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक और स्नेहा की मौत हो गई है। आरोपी अभी गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…