Categories

November 24, 2026

न्यूयॉर्क में फायरिंग करने वाले की हुई पहचान, जानकारी देने वालों को 50 हजार डॉलर का ईनाम

Spread the love

 न्यूयार्क।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में मंगलवार सुबह 8.30 बजे व्यस्त समय में ब्रुकलिन सबवे मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई। सूत्रों के मुताबिक, दस से अधिक लोगों को गोली लगी है। मौके से विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। इस घटना को अंजाम देने वाले की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने फ्रैंक जेम्स की तस्वीर जारी करते हुए उसकी उम्र 62 साल के करीब बताई है। रॉयटर्स ने न्यूयॉर्क पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। आरोपी ब्रुकलिन के सनसेट पार्क में आज सुबह हुई घटना के लिए वांटेड है। पुलिस ने शख्स की जानकारी मिलते ही सूचना देने की अपील की है। इसके लिए 50 हजार डॉलर का ईनाम भी रखा गया है।

राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं। न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि दमकल कर्मियों को सनसेट पार्क के पास 36 स्ट्रीट स्टेशन से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। कुछ बिना फटे बम बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध निर्माण कार्य से जुड़े ड्रेस में था। वहीं, घटनास्थल की तस्वीर में स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ लोग दिखाई दे रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, फायरिंग करने वाला शख्स कुछ छोटे बम लेकर स्टेशन में घुसा था। उसके हाथ में गन भी थी। इलाका सील कर हमलावर की तलाश की जा रही है।
 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में लोग रोज की तरह लोकल मेट्रो स्टेशन पर पहुंच रहे थे। मेट्रो स्टेशन पर एक ट्यूब एरिया है जहां से तीन अलग-अलग मार्गों के लिए मेट्रो ट्रेन चलती हैं। सुबह अचानक धमाका और कुछ समय बाद गोलीबारी की आवाज आईं। इससे अफरातफरी मच गई। कुछ चश्मदीदों का कहना है कि एक शख्स निर्माण कार्य करने वाले की ड्रेस में थे। उसने एक थैला ट्रेन के करीब फेंका। उसके हाथ में गन भी थी। चंद मिनट बाद धुआं कम हुआ तो कई लोग प्लेटफॉर्म पर गिरे दिखे। इनके शरीर से खून बह रहा था।

ट्रेन सेवाएं बंद
घटना के तुरंत बाद इस स्टेशन से सभी ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गईं। जो ट्रेन जहां थी उसे वहीं रोक दिया गया। न्यूयॉर्क पुलिस की कमांडो टीम ने स्टेशन को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

क्या कहा चश्मदीद ने
एक चश्मदीद ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा, पहले हमने बम धमाके जैसी आवाज सुनी। इसके बाद फायरिंग होने लगी। लोगों ने वहां छिपने की जगह तलाशी, लेकिन कई लोग फायरिंग की चपेट में आ गए। हमने एक अश्वेत हमलावर को देखा। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच रही होगी। वो बैगनी रंग का जंप सूट पहने था। उसने चेहरे पर गैस मास्क भी लगाया हुआ था। उसकी पीठ पर एक सिलेंडर भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…