Categories

November 19, 2026

रामनवमी पर मध्य प्रदेश से बंगाल तक हिंसा, यूपी में शांति; CM योगी आदित्यनाथ ने बताई वजह

Spread the love

 लखनऊ

एक तरफ रामनवमी पर कई राज्यों में हिंसा हुई तो सांप्रदायिक रूप से बेहद संवेदनशील उत्तर प्रदेश में कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं आई। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी सरकार का पीठ थपथपाते हुए कहा है कि यूपी में कहीं तू-तू-मैं-मैं भी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के विकास की नई सोच को प्रदर्शित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां अब गुंडागर्दी और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है।

मंगलवार शाम लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''अभी परसों रामनवमी की तिथि थी। 25 करोड़ की आबादी यूपी में रहती है। 800 स्थानों पर रामनवमी की शोभा यात्रा थी, जुलूस भी थे। साथ साथ इस समय रमजान का महीना चल रहा है। रोजा इफ्तार के भी कार्यक्रम रहे होंगे। कहीं भी कोई तू-तू-मैं-मैं नहीं हुई, देंगे फसाद की बात तो दूर है।''

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…