Categories

April 15, 2026

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतना चाहती है साउथ अफ्रीका की टीम, कप्तान ने भरी हुंकार

Spread the love

 नई दिल्ली

दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम भारत को टेस्ट सीरीज में हरा दिया। अब मेजबानों की निगाहें तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने पर हैं। साउथ अफ्रीका की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान तेंबा बावुमा का मानना है कि भारत के खिलाफ तीन मैचों की आगामी एकदिवसीय सीरीज में जीत दर्ज करने से घरेलू टीम के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

भारतीय टीम ने पिछली बार 2018 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था और छह मैचों की वनडे सीरीज में 5-1 से जीत दर्ज की थी। यह दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय सीरीज में भारतीय टीम की पहली जीत थी। 'डेली मेवरिक' के मुताबिक बावुमा ने कहा, "हमें भारत के खिलाफ अगली वनडे सीरीज में चीजों को ठीक करना होगा। 2018 की सीरीज में जो हुआ मैं उससे बहुत चिंतित नहीं हूं। मैं अपनी खेल शैली को स्थापित करने और अपनी रणनीति को अच्छे प्रभाव से लागू करने के बारे में अधिक चिंतित हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा। इससे आने वाले मैचों के लिए टीम बेहतर लय हासिल कर सकेगी।" बावुमा भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा थे, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीता। बावुमा ने कहा कि 2021 आइसीसी टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के अभियान ने टीम के तरीके और नजरिये को बदलने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

दसवीं व बारहवीं बोर्ड का परिणाम जारी, प्रतिभा और खुशी राय बनीं स्टेट टॉपर…

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय-बिजेंद्र ने भी ली शपथ…

सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; गाड़ियों में लगाई आग…

बंगाल में पीएम ने दी छह गारंटी; ‘सबका साथ, सबका विकास और लुटेरों का हिसाब’ होगा BJP का नया नारा…