UP में BJP ने किया पन्ना समिति का प्रयोग, जानिए कैसे गोला की गोलबंदी से रणनीतिकारों के हौसले हुए बुलंद
पन्ना प्रमुख हर वोटर से मिल कर और फोन के द्वारा संपर्क करता है। जब तक उसके पन्ने का आखरी वोटर मतदान तक नहीं पहुंच जाता है। उसकी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती है। चुनाव शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद में हर पन्ना प्रमुख एक रिपोर्ट तैयार करता है, जिसके फीड बैक के आधार पर यह तय कर लिया जाता है कि कितने लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। इससे जीत की संभावना का अंदाजा भी लगाया जाता है।
भारी भरकम व्यूह रचना
गोला सीट उपचुनाव में जीत हासिल करने करने के लिए भाजपा खेमे ने भारी-भरकम व्यूह रचना की थी। इस चुनाव में सरकार और संगठन का बेहतर तालमेल भी बखूबी देखने को मिला। नतीजा यह था कि सामाजिक समीकरण भाजपा प्रत्याशी के बहुत ज्यादा पक्ष में न होने के बावजूद पार्टी शुरुआत से ही विरोधियों पर भारी दिखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली इस पूरे चुनावी मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस दौरान सीएम योगी ने जनता से सीधा संवाद किया, जो चुनाव में जीत दिलाने में मददगार साबित हुआ। वहीं चुनाव में समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण प्रत्याशी उतारकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने का प्रयास किया था। लेकिन सीएम योगी के प्रति भरोसे और बेहतर रणनीतिक प्रबंधन से भाजपा ने विरोधियों के समीकरण पूरी तरह गड़बड़ा दिए।
