Categories

March 14, 2026

यूपी चुनाव: पार्टी ने कई स्तर पर शुरू किया डैमेज कंट्रोल, बागियों को लेकर चौकन्नी हुई भाजपा

Spread the love

यूपी

स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान सहित कई विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा ने कई मोर्चों पर डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। एक ओर पार्टी बागियों को लेकर बेहद चौकन्नी हो गई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बगावत करने वालों के संपर्क में कौन-कौन है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में पिछड़े और दलितों के बीच अब ज्यादा सक्रियता बढ़ाने की तैयारी है। पार्टी के बड़े नेताओं के प्रवास भी इनके बीच कराए जाएंगे। वहीं भाजपा की नजर अब बसपा के बूथ स्तर के कॉडर पर है।

दिल्ली में टिकट वितरण और चुनावी रणनीति पर मंथन में जुटी भाजपा की चिंता दलबदल के शोर ने बढ़ा दी है। डैमेज कंट्रोल की कमान अमित शाह सहित पार्टी के केंद्र और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने संभाल ली है। जिन पार्टी विधायकों और नेताओं की स्थिति थोड़ी भी संदिग्ध है, उनसे संपर्क साधा जा रहा है। ऐसे कई नेताओं को दिल्ली भी बुलाया गया है। दूसरी ओर पार्टी ने अब पिछड़ों और दलितों को लेकर नए सिरे से व्यूह रचना करनी शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो हर जिले में दलित और पिछडे सौ-सौ नेताओं की लिस्ट तैयार की जा रही है। इन्हें संपर्क के लिए उतारा जाएगा। पार्टी के बड़े पिछड़े और दलित चेहरों को भी लगाने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…