Categories

November 19, 2026

सोशल मीडिया पर एम्बर हर्ड का महिला को किसिंग करने वाला वीडियो वायरल

Spread the love

पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन फेम जॉनी डेप की पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड का किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एम्बर हर्ड इस वीडियो में वह कारा डेलेविंगने को किसिंग करते नजर आ रही हैं। आइए बताते हैं कि आखिर ये नया मामला क्या है और कौन सा वो वीडियो है।
 

पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन फेम जॉनी डेप की पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व पति से मानहानि का केस हारने के बाद अब उनका एक पर्सनल वीडियो लीक हो गया है जो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एम्बर हर्ड इस वीडियो में एक महिला को Kiss करते हुए नजर आ रही हैं, जिसे जॉनी डेप की बिल्डिंग का बताया जा रहा है। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि इस प्राइवेट वीडियो को उनके पड़ोसी ने लीक किया है। इस वीडियो के चलते एक बार फिर एम्बर हर्ड चर्चा में आ गई हैं।

दावा किया जा रहा है कि एम्बर हर्ड के अलावा इस वीडियो में उनके साथ मॉडल और विदेशी ऐक्ट्रेस कारा डेलेविंगने हैं। कथित तौर पर कारा डेलेविंगने और एम्बर हर्ड को लिफ्ट में किसिंग करते देखा गया है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की फिलहाल पुष्टि नहीं की जा सकती है। फिलहाल न तो इस वीडियो पर यकीन किया जा सकता है न ही ये साफ है कि ये वीडियो नया है कि पुराना। खैर कुछ हफ्ते पहले एम्बर का एलोन मस्क और ऐक्टर जेम्स फ्रैंको संग भी किसिंग वीडियो वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…