Categories

November 24, 2026

ग्राम सरकार चुनने उमड़े मतदाता भिंड में गोली, मिहोना में पथराव

Spread the love

भोपाल

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत शनिवार को प्रथम चरण के मतदान के दौरान 52 जिलों में 115 जनपद पंचायत की करीब आठ हजार ग्राम पंचायतों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान दोपहर तीन बजे तक होगा। आज करीब डेढ़ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव के दौरान भिंड के एक मतदान केन्द्र पर फायरिंग हो गई वहीं मिहोना क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया इससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। छतरपुर में सड़क नहीं होंने को लेकर रमनपुरा में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। मुरैना में चार फर्जी मतदाता भी पकड़ाए है। इससे पहले भिंड के आलमपुर के उरई गांव में एक युवक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक पर हत्या  के मामले में केस चल रहा है। डेढ़ साल पहले ही वह जमानत पर छूट कर आया था। मृतक का नाम राघवेंद्र चौहान है। उसे शुक्रवार शनिवार की रात 2:30 से 3 बजे के बीच गोली मारी गई है। एसडीओपी अवनीश बंसल का कहना है कि पंचायत में रिजर्व सीट है ऐसे में प्राथमिक तौर पर यह मामला चुनावी रंजिश को लेकर नहीं लग रहा है। दो परिवारों में 7 साल से रंजिश चली आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…