Categories

November 19, 2026

Winter Health Tips: कुछ भी हो जाए, जाड़े में इन 3 अंगों को जरूर बचाएं, जानें क्यों और कैसे? – winter health tips to keep head ears and feet safe from cold weather by ayurvedic doctor

Spread the love

Winter Health Tips: ठंडी और शुष्क हवाएं बढ़ रही हैं, जिससे मौसम में ठिठुरन महसूस हो रही है। शरीर को ठंड से काफी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर ठंड से बचने की सलाह देते हैं। जाड़े में आपको शरीर के 3 अंगों को जरूर बचाना चाहिए। वरना पूरी सेहत खराब हो जाती है।

ठंड लगने से क्या होता है?
ठंड से मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। जिससे इंफेक्शन जल्दी पकड़ लेते हैं। ठंड लगने पर आपको सामान्य जुकाम, फ्लू, खांसी, निमोनिया, गले की सूजन, अस्थमा, सांस लेने में परेशानी, खराब ब्लड सर्कुलेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सिर को जरूर बचाएं

आयुर्वेदिक डॉक्टर वरालक्ष्मी के मुताबिक, सिर हमारे सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। आयुर्वेद में यह महत्वपूर्ण मर्म भी कहलाता है। सिर ना सिर्फ हमारे मस्तिष्क को समेटे रखता है, बल्कि इसमें कई अन्य महत्वपूर्ण ढांचें और सेंसरी ऑर्गन भी होते हैं। इसलिए ठंड में टोपी पहनकर या बर्फ से बचने के लिए छाते से ढककर ही बाहर निकलना चाहिए।

कान भी है महत्वपूर्ण अंग

कान भी एक जरूरी शारीरिक संरचना है, जो सुनने और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। आयुर्वेद के मुताबिक, यह एक वात अंग है और इसे ठंड लगने के कारण वात असंतुलित हो जाता है। ठंडी हवाओं से कान को बचाने के लिए स्कार्फ या कान ढकने वाली टोपी को पहनें।

तलवों को ना भूलें

आयुर्वेद कहता है कि तलवों में कई सारी नसों के सिरे मौजूद होते हैं। जिस कारण इसे ठंड से जरूर बचाना चाहिए। वरना ना जाने कितनी स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। तलवों को गर्म रखने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और बाकी अंगों को भी स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसलिए ठंड में गर्म जुराबें और जूतों का इस्तेमाल करें।

देखें डॉक्टर का पोस्ट

जाड़े में कैसे रखें अपना ख्याल?

ठंड से शरीर को बचाने के लिए आपको गर्म रखने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। वहीं, पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और अत्यधिक ठंड के संपर्क में आने से बचें। इसके अलावा, आप एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और पानी पीकर भी हेल्दी रह सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…