winter in chhattisgarh, CG Weather Update: सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट, राज्य में अब पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड – today weather update in chhattisgarh winter in cg from next week
इसे भी पढ़ें-
छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट
राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियम के नीचे आ गया है। उत्तर भारत से आने वाले ठंडी हवा के कारण ठंड का असर बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिस कारण से ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर शुरू हो गया है। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम है। वहीं, बिलासपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है।
बस्तर में भी बढ़ी ठंड
राज्य के बस्तर और सरगुजा में भी कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं का आगमन हो रहा है। जिस कारण से संभावना है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है और आने वाले समय में मौसम में परिवर्तन भी हो सकते हैं।
