Categories

November 22, 2026

अगले 15 दिन में 16 राज्यों में बारिश होगी:MP-बिहार समेत 10 राज्यों में हीटवेव; मानसून के 19 दिन बीते, देश में 33% कम बारिश…

Spread the love

मानसून को लेकर एक अच्छी खबर है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 15 दिनों में देश के आधे से ज्यादा राज्यों में बारिश होने लगेगी। इसकी शुरुआत कुछ राज्यों में सोमवार से हो गई। दिल्ली, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों में बारिश हुई और दिन में बादल भी छाए रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। आज भी असम, मेघालय, सिक्किम और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों में अगले दो दिन हीटवेव की आशंका है। इन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में हीटवेव की आशंका
उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी हीटवेव की आशंका है।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान
दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा तट वाले हिस्से और उत्तर-पूर्वी 8 राज्यों में अगले 15 दिन में तेज और लगातार बारिश होने की आशंका है।

बिपरजॉय तूफान का असर बारिश पर भी
बिपरजॉय तूफान देश में बारिश की कमी को पूरा कर रहा है। सिर्फ उत्तर-पश्चिम भारत में ही कोटे से 37% ज्यादा बारिश हो चुकी है। बिपरजॉय गुजरात और राजस्थान में बीते चार दिनों में इतनी बारिश करा चुका है कि इससे देशभर में कमजोर मानसून के चलते हुई बारिश की कमी में 20% की भरपाई हो गई है।

​​​​​​

मानसून आए 19 दिन बीते, लेकिन बदरा नहीं बरसे
आमतौर पर देश में मानसूनी सीजन 1 जून से शुरू होता है, लेकिन इस बार मानसून केरल 8 दिन देरी से पहुंचा था। इस हिसाब से सीजन के 19 दिन बीत गए हैं, लेकिन मानसून वैसा नहीं बरसा, जैसा उसे बरस जाना चाहिए था। इस सीजन में देश के पूर्वी व उत्तर-पूर्वी हिस्से में 21%, मध्य भारत में 56%, दक्षिण में 61% कम बारिश हुई है। जबकि पूरे देश में यह आंकड़ा 33% है।

अरब सागर से आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने जून में हुई बारिश का 105 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सीजन में 50 से ज्यादा बांध मानसून से पहले ही छलक गए। 4 जिलों में बाढ़ आ गई। इसमें फंसे सैकड़ों लोगों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर बचाया, जबकि 7 लोगों की जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…