इस साल 12वीं परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, करीब 36 हजार मेधावी छात्रों को मिलेगा स्कूटर – assam government to distribute scooters to meritorious 35,800 students check details here
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन छात्रों को फाइनेंशियल मदद भी देगा। शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने यह भी कहा कि कैबिनेट ने प्रांतीय कॉलेजों में निश्चित वेतन पर काम कर रहे सहायक प्रोफेसरों के मासिक पारिश्रमिक को बढ़ाकर 55,000 रुपये करने का भी फैसला किया।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने कहा कि कैबिनेट ने मैदानी इलाकों में पहाड़ी जनजातियों और पहाड़ियों में मैदानी जनजातियों को प्रमाण पत्र जारी करने के दिशा-निर्देशों पर फैसला किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले आर्थिक, शैक्षिक और रोजगार लाभों का लाभ उठाने में मदद करने के लिए उपायुक्तों द्वारा ‘मिशन भूमिपुत्र’ के तहत जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। बरुआ ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हयात समूह द्वारा काजीरंगा में एक होटल विकसित करने का भी फैसला किया गया है।
