Categories

November 24, 2026

ईशान किशन अस्पताल में भर्ती कराए गए, हेलमेट पर लगी थी तेज बाउंसर

Spread the love

नई दिल्ली  
भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वह 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। बल्लेबाजी के दौरान ईशान चोटिल भी हो गए। मैच के दौरान उनके सिर पर लाहिरू कुमार की तेज बाउंसर भी लग गई, हालांकि तेज बाउंसर लगने के बाद उन्‍होंने बल्‍लेबाजी की, मगर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। इस बीच, पता चला है कि मैच खत्म होने के बाद ईशान को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

ईशान के सिर पर गेंद लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलामी बल्लेबाज को कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। एडमिट होने के बाद उनके चोट का स्कैन किया गया और फिर बाद में उन्‍हें एहतियात के तौर पर नॉर्मल वार्ड में भर्ती कराया गया है। कुमारा की बाउंसर ईशान किशन के हेलमेट पर लगी, जिसके कारण गेम को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था। ईशान के अलावा श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चंडीमल को भी उसी अस्पताल में ​एडमिट कराया गया है। चंडीमल भी दूसरे टी20 मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी है।
 

पारी के चौथे ओवर में चोटिल हुए ईशान
भारतीय पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन चोटिल हो गए। दरअसल 3.2 ओवर में लाहिरू ने 146 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से एक तेज बाउंसर फेंकी। जो ईशान के सिर पर लगी। गेंद लगने के बाद वो हेलमेट उतारकर वही बैठ गए थे और फिर फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। इसके बाद ईशान बल्‍लेबाजी के लिए तैयार हो गए। हालांकि वो अपनी पारी को ज्‍यादा आगे नहीं बढ़ा पाए और छठे ओवर की पहली ही गेंद पर लाहिरू ने उन्‍हें आउट कर दिया। लाहिरू की गेंद पर शनाका ने मिड ऑन पर उनका आसान सा कैच लपका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…