एंटी नारकोटिक्स टीम ने कोटी के पास की कार्रवाई; पूछताछ जारी | Arrested with 950 grams of charas in Baijnath, Chamba, Anti Narcotics team raid Koti.

[ad_1]
बैजनाथ14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चरस के साथ पकड़ा गया व्यक्ति पुलिस टीम के साथ।
हिमाचल के चम्बा मे एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बुधवार देर रात एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया। उसकी पहचान नंदलाल निवासी मटून तहसील सलुणी चम्बा के रूप मे हुई है। उसके पास से 950 ग्राम चरस बरामद हुई।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट कांगडा को सुचना मिली थी कि एक व्यक्ति चरस के साथ चम्बा से कांगडा की ओर आ रहा है। इसके बाद टीम हरकत मे आ गई। ASI करतार सिंह, HC मोहम्मद असलम, मनोहर और संजय कुमार चम्बा कोटी मार्ग की तरफ रवाना हुए। वे कोटी के पास पंहुचे तो टीम रेन शैड मे एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला।
पुलिस टीम को देखकर व्यक्ति भागने लगा, जिस पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा। टीम ने उसके हाथ मे पकड़े बैग की तलाशी ली, तो उसमें 950 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[ad_2]
Source link
