एपीएम टर्मिनल्स पीपावाव का दूसरी तिमाही का मुनाफा 59 प्रतिशत बढ़ा – apm terminals pipavav q2 profit up 59 percent

मुंबई, नौ नवंबर (भाषा) एपीएम टर्मिनल्स पीपावाव (गुजरात पीपावाव पोर्ट लिमिटेड) ने बुधवार को बताया कि सितंबर में समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत मुनाफा 59 प्रतिशत बढ़कर 72 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में 45.20 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा कमाया था।
कंपनी ने बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 227.30 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 194.70 करोड़ रुपये थी।
