छाती और फेफड़ों में घुस गया दिवाली के पटाखों का धुंआ? 5 तरीकों से बाहर निकाले फेफड़ों की गंदगी – how to clean lungs naturally dietician told 5 easy and effective home remedies to remove mucus from lungs and detox
अगर आप पहले से ही किसी सांस की बीमारी या अस्थमा जैसे रोगों से पीड़ित हैं, तो आपके लिए अपने फेफड़ों की हिफाजत करना और ज्यादा जरूरी हो जाता है। इससे पहले कि दिवाली का धुआं आपके फेफड़ों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा दे, आपको इनकी सफाई करनी बहुत जरूरी है।
फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको कुछ घरेलू उपाय बता रही हैं जिनके जरिए आप घर पर ही बिना दवाओं के फेफड़ों में जमा गंदा धुआं निकालकर उन्हें साफ और स्वच्छ बना सकते हैं।
गर्म पानी की भाप
स्टीम थेरेपी वायुमार्ग को खोलने के लिए सबसे बढ़िया और आसान उपाय है। इससे फेफड़ों को बलगम निकालने में मदद मिलती है। इससे सांस लेने में सुधार हो सकता है और वायुमार्ग और फेफड़ों के अंदर बलगम को निआला जा सकता है। बस आपको एक पतीले में पानी गर्म करना है और सिर के ऊपर एक तौलिया रखकर भाप लेनी है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में कई एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो फेफड़ों में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये तत्व फेफड़ों के टिश्यू को धुएं के सांस लेने के हानिकारक प्रभावों से भी बचा सकते हैं। आपको प्रतिदिन कम से कम 2 कप ग्रीन टी पीना चाहिए।
एंटी इंफ्लेमेटरी फूड खाएं
चेरी जैसे एंटी इंफ्लेमेटरी फूड खाने से सूजन से लड़ने में मदद मिल सकती है। वायुमार्ग की सूजन सांस लेने में कठिनाई कर सकती है और छाती को भारी बना सकती है। फेफड़ों में जमा गंदगी को दूर करने के लिए आपको हल्दी, पत्तेदार साग, चेरी, ब्लूबेरी, जैतून, अखरोट, सेम और दाल जैसे एंटी इंफ्लेमेटरी फूड का सेवन बढ़ा देना चाहिए।
एक्सरसाइज करें
नियमित व्यायाम न केवल लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है और कई स्वास्थ्य स्थितियों के जोखिम को कम कर सकता है। फेफड़ों में जमा गंदगी को दूर करने के लिए यह बढ़िया तरीका है। इससे शरीर की सांस लेने की दर बढ़ जाती है और मांसपेशियों को ऑक्सीजन की अधिक आपूर्ति होती है। यह परिसंचरण में भी सुधार करता है।
विटामिन डी
विटामिन-डी फूड्स खाने से फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। विटामिन डी का सबसे अच्छा खाद्य स्रोत आमतौर पर पशु उत्पाद हैं, जैसे सैल्मन, सार्डिन और अंडे। आपको फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का सेवा बढ़ा देना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
