Categories

April 21, 2026

जिस रिफाइनरी का पीएम मोदी आज करने वाले थे उद्घाटन, वहां कैसे लगी आग? क्या है इसकी खासियत; जानें…

Spread the love

राजस्थान के पचपदरा में पिछले एक सप्ताह से जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। मौका था देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल परियोजना के उद्घाटन का, जिसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का कार्यक्रम तय था। कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियां सज चुकी थीं, कूलर और पंखों की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई थी। सुरक्षा के लिहाज से राजस्थान पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली थीं। सभी को 21 अप्रैल यानी मंगलवार की उस सुबह का इंतजार था, जब प्रधानमंत्री के हाथों इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन होना था।

क्या हुआ था सोमवार को?
दरअसल, पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर में एक बड़ा हादसा हो गया, जब सिस्टम फेलियर के कारण अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शी इंजीनियर के मुताबिक, रिफाइनरी की दो अहम यूनिट क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) की मशीनों में घर्षण हुआ, जिससे चिंगारी निकली और कुछ ही मिनटों में आग ने भीषण रूप ले लिया।

जब आग भड़की तो कहां था स्टाफ?
बताया जा रहा है कि घटना के समय अधिकांश स्टाफ लंच पर था। अचानक सायरन बजते ही अफरातफरी मच गई और कर्मचारी सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सुरक्षा टीम तुरंत सक्रिय हुई और फायर सेफ्टी सिस्टम ऑटोमैटिक चालू हो गया। मशीनों में अधिक ऑयलिंग होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी और पूरा प्रोसेस प्लांट चपेट में आ गया।

कब पहुंची दमकल की गाड़ियां?
बता दें कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पहले से हाई अलर्ट पर मौजूद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। तकनीकी टीम के अनुसार, यदि आग ज्यादा फैलती तो CDU और VDU जैसी महत्वपूर्ण यूनिट पूरी तरह तबाह हो सकती थीं, जिससे करीब 10 हजार करोड़ रुपए तक का नुकसान हो सकता था।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 थी तीव्रता…

छत्तीसगढ़ पुलिस का नार्को नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 47 किलो गांजा जब्त, 59 लाख से ज्यादा की संपत्ति सीज…

कभी भी आ सकता है छत्तीसगढ़ बोर्ड मैट्रिक इंटर रिजल्ट, Digilocker पर साझा की गई डिटेल….

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलों के बदले डीएम, 40 IAS अफसरों के किए तबादले…