जूनागढ़ में कहा- कुछ लोगों को गुजरात की सफलता रास नहीं आती | PM Modi Junagarh Rally| Teach Lesson To Those Who Abuse And Insult Gujarat and Gujaratis Day and Night

[ad_1]
- Hindi News
- National
- PM Modi Junagarh Rally| Teach Lesson To Those Who Abuse And Insult Gujarat And Gujaratis Day And Night
गांधीनगर4 मिनट पहले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जूनागढ़ में बुधवार को एक रैली में कहा- कुछ लोगों को गुजरातियों की सफलता रास नहीं आती। ऐसे लोगों को सबक सिखाएं। झूठ बोलने वाले नकारात्मक लोगों से दूर रहें।
PM मोदी ने कहा कि अगर देश के किसी भी हिस्से से कोई व्यक्ति कोई उपलब्धि हासिल करता है तो आपको गर्व होगा या नहीं? अगर दक्षिण भारत के वैज्ञानिक ISRO में सफलता हासिल करते हैं तो आप खुश होंगे या नहीं? अगर हरियाणा का कोई युवा ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतता है तो आप खुश होंगे या नहीं? लेकिन पिछले दो दशकों से हम देख रहे हैं कि कुछ खराब मानसिकता वाले लोग हैं, जिन्हें गुजरात या किसी गुजराती की सफलता रास नहीं आती है। वे गुजरात का अपमान करते हैं और गुजरातियों को बुरा-भला कहते हैं।

जूनागढ़ की रैली में पीएम मोदी ने 4,155 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को लॉन्च किया।
गुजरात को बुरा-भला कहना कुछ राजनीतिक दलों की विचारधारा का हिस्सा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कुछ राजनीतिक दलों को लगता है कि जब तक वे गुजरात और गुजरातियों को गाली नहीं दे देंगे तब तक उनकी विचारधारा पूरी नहीं होगी। क्या आपको नहीं लगता है कि दिन-रात गुजरात का अपमान करने वाले लोगों को सबक सिखाया जाए? क्या हमें ऐसे लोगों को बर्दाश्त करना चाहिए जो गुजरात को बदनाम कर रहे हैं?‘
बता दें कि कुछ दिन पहले ही आप नेता गोपाल इटालिया ने मोदी की मां का मजाक उड़ाया था, जिसका वीडियो भाजपा ने जारी किया था। PM मोदी का यह भाषण इसी का जवाब माना जा रहा है।
दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं पीएम मोदी, बुधवार को गांधीनगर में स्कूली बच्चों के साथ बैठे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19-20 अक्टूबर तक गुजरात के दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत PM मोदी ने महात्मा मंदिर, गांधीनगर में DefExpo22 का उद्घाटन से की। इसके बाद अडालज में मिशन स्कूल ऑफ एक्सिलेंस का शुभारंभ किया। इस दौरान PM मोदी स्कूल में बच्चों संग क्लास रूम में बैठे दिखे। जब PM मोदी का काफिला स्कूल पहुंचा तो फूल बरसा कर उनका स्वागत किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
यह भी पढ़ें:
मोदी पर सीधा निशाना पड़ सकता है भारी; जब-जब ऐसा हुआ, BJP चुनाव जीती
2014 का लोकसभा चुनाव हो या 2019 का। जब-जब कांग्रेस ने सीधे मोदी पर हमला किया, भाजपा ने उसी हमले को अपना ब्रह्मास्त्र बना लिया। फिर वह चाहे ‘चायवाला’ हो या ‘चौकीदार चोर है’ जैसे शब्द। जब-जब मोदी को अपशब्द कहे गए,चुनाव नतीजा भाजपा के फेवर में गया है।
हाल ही में गुजरात में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी के राज्य प्रभारी गोपाल इटालिया ने सीधे मोदी की मां को लेकर ही बयान दे दिया। इस पर भाजपा ने फिर अपनी स्ट्रैटजी पर काम शुरू कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Source link
