‘जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे’ केजरीवाल ने गुजरात में लगवाए नारे | ‘Jail locks will be broken, Manish Sisodia will be released’ slogans raised by Kejriwal in Gujarat

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Gujarat
- ‘Jail Locks Will Be Broken, Manish Sisodia Will Be Released’ Slogans Raised By Kejriwal In Gujarat
महेसाणा2 दिन पहले
- कॉपी लिंक

केजरीवाल ने महेसाणा जिले के ऊंझा में जनसभा को संबोधित किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को महेसाणा जिले के ऊंझा पहुंचे। यहां एक जनसभा के दौरान उन्होंने एक बार फिर मनीष सिसोदिया की तारीफ की और कहा कि गुजरात में प्रचार से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से ‘जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे’ के नारे भी लगवाए।
3 बार यह लगवाया नारा
जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे… 3 बार यह नारा लगाते हुए केजरीवाल ने कहा, ”मैं मनीष जी से कहना चाहता हूं कि कि आप चिंता मत करो। आपके ना आने से प्रचार बंद नहीं होने वाला है। यह सारी जनता प्रचार कर रही है, घर-घर जाकर प्रचार कर रही है। गांव-गांव में स्कूल बनाएंगे आपके बच्चों के लिए।”
सिसोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में गजब का काम किया
उन्होंने आगे कहा कि सिसोदिया ‘हमारे शिक्षा मंत्री हैं। उन्होंने दिल्ली में सारे स्कूल बनवाएं हैं, शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली में गजब किया है। कुछ दिन पहले वह गुजरात आए थे उन्होंने कहा कि गुजरात में हमारी सरकार बनी तो यहां भी गांव-गांव स्कूल बनाएंगे। अभी उन्हें गुजरात आना था, लेकिन आज इन लोगों ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। वह नहीं चाहते कि सिसोदिया गुजरात में प्रचार करें। 8 दिसंबर को वह जेल में रखेंगे। जैसे ही गुजरात में सरकार बनेगी। मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आ जाएंगे।
गुजरात में बहुत भ्रष्टाचार है
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में बहुत भ्रष्टाचार है और उनकी सरकार बनती तो इसे खत्म करेंगे। गुजरात को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे। उन्होंने कहा, ”हर साल गुजरात सरकार 2.50 लाख करोड़ खर्च करती है। कहां खर्च किया? सारा पैसा कहां खर्च करते हैं, सारा पैसा खा गए। इतना पैसा खा गए, इनके पेट में हाथ डाल सारा पैसा निकालेंगे। छोड़ेंगे नहीं, बख्शेंगे। कहते हैं कि पैसा कहां से आएगा, पैसा तुम्हारी जेब से आएगा।”
[ad_2]
Source link
