Categories

November 22, 2026

टाटा एयरबस प्रोजेक्ट के गुजरात जाने पर घिरे एकनाथ शिंदे, विपक्ष बोला-महाराष्ट्र को कंगाल करने में जुटी BJP

Spread the love

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharahstra) की एकनाथ शिंदे-फडणवीस सरकार (Eknath Shinde Government) फिर से विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है। एक बार फिर से महाराष्ट्र के नागपुर में लगने वाली ‘टाटा एअरबस’ परियोजना (TATA Airbus Project) को गुजरात में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके पहले वेदांता-फॉक्सकॉन जैसी बड़ी परियोजना महाराष्ट्र से छीनकर गुजरात की झोली में डाल दी गई थी। इन आरोपों के साथ महाराष्ट्र सरकार विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है। हालांकि सरकार के नेता और मंत्री यह कह रहे हैं कि यह परियोजना भी तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार (Mahavikas Aghadi Government) के कार्यकाल के दौरान ही महाराष्ट्र (Maharashtra) से चली गई थी। टाटा एअरबस परियोजना तकरीबन 21000 करोड रुपए की है जिसके तहत c-295 किस्म के परिवहन विमान बनाए जाएंगे।

विपक्ष ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र की मेगा परियोजनाओं को स्थानांतरित करने के लिए ही बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद पर बैठाया है। टाटा एअरबस की यह परियोजना काफी बड़ी है और डिफेंस सेक्टर से जुड़ी हुई है। देश में ऐसा पहली बार है जब कोई निजी कंपनी सेना से जुड़े विमान बनाने जा रही है। इस डील के तहत एअरबस कंपनी अपने स्पेन प्रोजेक्ट से 16 तैयार विमान हिंदुस्तान को सप्लाई करेगी। जबकि बाकी के 40 विमान हिंदुस्तान में ही बनाए जाएंगे।

शिवसेना ने निशाना
वेदांता फॉक्सकॉन के बाद टाटा एयर बस उद्योग के महाराष्ट्र से गुजरात स्थानांतरण पर उद्धव गट शिवसेना ने शिंदे सरकार पर हमला बोलते हुए इसे सरकार की निष्क्रियता और उदासीनता बताया है। उद्धव ठाकरे गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र से गुजरात की तरफ बड़े बड़े उद्योगों का स्थानांतरण हो रहा है। महाराष्ट्र के युवाओं को मिलने वाले रोजगार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव को देखते हुए पहले वेदांता फॉक्सकॉन को गुजरात स्थानांतरित किया गया और उसके बाद अब टाटा एयर बस को गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया है।

जिन उद्योगों के महाराष्ट्र में लगने से हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकता था, उन उद्योगों को गुजरात भेजना महाराष्ट्र के युवाओं के साथ अन्याय है। आनंद दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री जी 30 अक्टूबर को इसी प्रोजेक्ट का बड़ौदा में शिलान्यास करने जा रहे हैं। इससे साफ है कि बीजेपी महाराष्ट्र के युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे शिवसेना चुप नहीं बैठेगी। हम महाराष्ट्र के भविष्य और युवाओं के सपनों के साथ हैं।

जनता को गुमराह कर रही है शिंदे सरकार
वहीं इस मामले में एनसीपी के प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा की महाराष्ट्र की नई सरकार के कार्यकाल में बीते तीन महीनों में राज्य से तीन बड़े प्रोजेक्ट जा चुके हैं। जिनसे बड़ी संख्या में महाराष्ट्र के लोगों को रोजगार मिल सकता था। तपासे ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री राज्य की जनता सिर्फ गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस ने साधा निशाना
इस मामले पर कांग्रेस के नेता सचिन सावंत ने भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र को रोजगार देने वाले प्रोजेक्ट गुजरात शिफ्ट किये जा रहे हैं। उससे साफ़ है कि महाराष्ट्र को कंगाल करने की साजिश रची जा रही है। सावंत ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार की मंशा यही है कि देश के सभी प्रोजेक्ट गुजरात में शिफ्ट हो जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सामजंस्य करार केंद्र सरकार और टाटा एयरबस के बीच हुआ था न कि गुजरात सरकार के बीच। इसलिए बीजेपी और मुख्यमंत्री राज्य की जनता को गुमराह करने की कोशिश न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…