Categories

November 20, 2026

ट्रक मालिक से मांगे 20 लाख रुपये, एनकाउंटर की दी थी धमकी | 20 lakh rupees demanded from the truck owner, the encounter was threatened

Spread the love

[ad_1]

पलामू26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पलामू  में फर्जी पुलिस वाला गिरफ्तार - Dainik Bhaskar

पलामू में फर्जी पुलिस वाला गिरफ्तार

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर 20 लाख रुपये मांगे, डरकर दूसरे व्यक्ति ने तीन लाख रुपये इसके अकाउंट में जमा भी कर दिये। घटना पलामू के मनातू पुलिस ने फर्जी अधिकारी का खुलासा किया है। इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम कामरान उर्फ रिजवान अंसारी बताया गया है जो कुसड़ी गांव का रहने वाला है। रिजवान ने पुलिस वाला बनकर लाखों रुपये की रंगदारी वसूली है।
ट्रक मालिक को धमकी
रिजवान ने पंजाब फोन लगाकर एक ट्रक मालिक से 20 लाख रुपये की डिमांग की। ट्रक मालिक बालकार सिंह का ट्रक सामान लेकर मनातू इलाके में आता है।कुछ दिन पूर्व वन विभाग ने ट्रक को पकड़ा था। इसी दौरान रिजवान ने किसी तरह ड्राइवर से मालिक बालकार सिंह का फोन नंबर ले लिया था।
नकली पुलिस बनकर लूटा
नकली पुलिस वाला बनकर उसने ट्रक मालिक से 20 लाख रूपये रंगदारी मांगी। नहीं देने पर ड्राइवर के एनकाउंटर करने का धमकी भी दी । डरकर बालकार सिंह ने रंगदारी के रूप में तीन लाख रूपये रिजवान और उसके साथी के अकाउंट में जमा करा दिये। रिजवान खुद को मनातू थाने का सीनियर पुलिस अधिकारी बताकर बालकार सिंह से बात करता था। तीन लाख रुपए लेने के बाद भी जब रिजवान 17 लाख रुपए के लिए ट्रक मालिक को परेशान करने लगा तब ट्रक मालिक ने एसपी चंदन कुमार सिन्हा से फोन पर संपर्क किया।

फर्जी पत्रकार बनकर भी करता था वसूली

ठग रिजवान को दिए पैसे का डिटेल एसपी को देते हुए पूरी कहानी बता दी ।एसपी के आदेश पर मनातू पुलिस ने जांच किया, तो रिजवान पकड़ा गया। रिजवान फर्जी पत्रकार बनकर इलाके में अपना धौंस दिखाता था। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मनातू वन विभाग के चेकपोस्ट के पास से रिजवान को पकड़ा गया। रंगदारी का 2 लाख 70 हजार रूपये रिजवान ने बंधन बैंक के अपने खाता में मंगाया था। जबकि 30 हजार रूपये दोस्त आशीफ रजा के बैंक खाते में जमा करवाए थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…