Categories

November 19, 2026

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए फैसला; दो माह तक नहीं होगा आयोजन,आगे भी होगा लागू | SSP had recommended to the collector to make traffic arrangements, it will not be organized for two months, will be implemented even further

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • SSP Had Recommended To The Collector To Make Traffic Arrangements, It Will Not Be Organized For Two Months, Will Be Implemented Even Further

बिलासपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अब शहर के भीतर नहीं निकलेगी रैली व जुलूस। - Dainik Bhaskar

अब शहर के भीतर नहीं निकलेगी रैली व जुलूस।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अब राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक रैली, जुलूस के साथ ही धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिया गया है। शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए SSP ने इसके लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। फिलहाल, आगामी दो माह तक इस आदेश को लागू किया गया है। इसके बाद आने वाले समय में भी इसे लागू किया जाएगा। वहीं, प्रशासनिक और कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए हाईकोर्ट, कलेक्ट्रेट, SP ऑफिस के 100 मीटर के दायरे में रैली, जुलूस, धरना और विरोध प्रदर्शन पर स्थाई रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बदहाल हो रहा है। आए दिन चौक-चौराहों में जाम की स्थिति निर्मित होती है। शहर में पर्व और किसी आयोजन के दौरान तो लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। शहर में आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं, कोई राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक आयोजन हो तो स्थिति और बिगड़ जाती है और सड़कों पर घंटों जाम लग जाता है। SSP पारुल माथुर ने शहर की यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए हाल ही में कलेक्टर सौरभ कुमार को प्रतिवेदन भेजा था, जिसमें उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक रैली, जुलूस पर प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा की थी। उनके इस प्रतिवेदन के बाद कलेक्टर सौरभ कुमार ने आगामी दो माह तक धारा 144 लागू करते हुए शहर में किसी तरह की रैली और जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

100 मीटर के दायरे में राजनीतिक सभा, रैली और जुलूस पर बैन
कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि हाईकोर्ट परिसर, जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, संभागीय आयुक्त कार्यालय, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिम्स और जिला अस्पताल के 100 मीटर के दायरे कोसरंक्षित क्षेत्र घोषित किया है। साथ ही इन जगहों पर रैली, जुलूस, धरना विरोध प्रदर्शन आदि को प्रतिबंधित किया है। यदि कोई प्रतिबंधित गतिविधि इन क्षेत्रों में की जाती है तो धारा 26(3) एवं (4) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

SSP बोलीं- ट्रैफिक व्यवस्था बनाने उठाया गया कदम
SSP पारुल माथुर ने कहा कि शहर के मुख्य मार्ग और मार्केट से होकर आए दिन निकल रही रैली व जुलूस से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती है। साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति भी खराब होने की आशंका बनी रहती है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। फिलहाल इस आदेश को दो माह के लिए लागू किया गया है। आने वाले समय में भी इसे लागू कराया जाएगा।

इन मार्गों पर लगाया प्रतिबंध
नेहरू चौक से लेकर देवकीनंदन स्कूल, सदर बाजार, गोलबाजार, जवाली पुल चौक होते हुए गांधी चौक
मुंगेली नाका से शेफर स्कूल, नेहरू चौक
नेहरू चौक से लेकर जिला सहकारी बैंक, राजेंद्र नगर, जरहाभाठा मंदिर चौक
नेहरू चौक से लेकर महामाया चौक
पुराना अरपा पुल से प्रताप चौक होते हुए देवकीनदंन चौक
पुराना बस स्टैण्ड से तेलीपारा होते हुए कोतवाली चौक
पुराना बस स्टैण्ड से शिव टाकीज चौक, डीपी कॉलेज होते हुए गांधी चौक

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…