Categories

November 20, 2026

पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने दी प्रस्तुति, चर्चित गीतों की होती रही डिमांड | Padmashree Malini Awasthi performed, there was a demand for popular songs

Spread the love

[ad_1]

देवरिया43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया के पथरदेवा कस्बे में आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय किसान मेला की पहली रात सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्म श्री मालिनी अवस्थी ने अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को खूब झुमाया। लोक गायिकी में अपनी ख्याति के अनुरूप गांव किसान और महिलाओं से जुड़ी लोक विधा के रंग अपनी प्रस्तुति में भरते हुए मालिनी अवस्थी ने महिलाओं को खूब मोहा। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।

मालिनी अवस्थी ने अपने गायन की शुरुआत गणेश वंदना ‘ घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो…’ से की। इसकी बाद श्रोताओं और मंच के बीच सम्मोहन का क्रम देर रात तक चलता रहा। ग्रामीण परिवेश की महिलाओं के मन को गीत से टटोला पथरदेवा कस्बे में आई मालिनी अवस्थी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में गांव और देहात की महिलाएं और लड़कियां आई थीं। उन्होंने निमिया के डाल मईया…. गाकर महिलाओं को सहज तरीके से जोड़ा।

चर्चित गीतों का हुआ गायन
इसके बाद उन्होंने अपने सबसे चर्चित गीतों की श्रृंखला में रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे, जवने टिकसिया पिया मोरे जाएं, पनिया बरसे टिकट गली जाए रे…. गाकर ग्रामीण महिलाओं की तब की विरह वेदना को उकेरा, जब पति नौकरी के लिए मुंबई दिल्ली जैसे शहरों में ट्रेन से जाते हैं, सईयां मिले लरिकइया मैं क्या करूं…, तार बिजली से पतले हमारे पिया गाकर सभी का खूब मनोरंजन किया। इसी बीच श्रोताओं की मांग पर अंगुरी में डसले बिया नगीनिया रे.. गाकर खूब तालियां बटोरी।

कृषि मंत्री ने किया स्वागत
पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका मालिनी अवस्थी का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान जितेंद्र प्रताप राव, जिला पंचायत सदस्य सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…