Categories

November 22, 2026

पुलिस भर्ती के लिए दोस्तों के साथ कर रहा था रनिंग प्रैक्टिस; गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम | College student was crushed by pickup, was doing running practice with friends for police recruitment, angry people made a ruckus

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Korba
  • College Student Was Crushed By Pickup, Was Doing Running Practice With Friends For Police Recruitment, Angry People Made A Ruckus

कोरबा16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
युवक प्रहलाद की सड़क हादसे में मौत। - Dainik Bhaskar

युवक प्रहलाद की सड़क हादसे में मौत।

कोरबा जिले के तुमान-सक्ती मार्ग पर ग्राम ढोढातराई के पास बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप ने एक युवक की जान ले ली। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। युवक प्रहलाद धोबी (22 वर्ष) आज तड़के 4 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। इधर हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया है।

सूचना पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रहलाद धोबी तुमान का रहने वाला था। वो कॉलेज का छात्र है। हर दिन की तरह आज सुबह भी वो अपने दो दोस्तों सुरेंद्र कंवर और अमित कंवर के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। वो पुलिस भर्ती की भी तैयारी कर रहा था, इसलिए रोज रनिंग प्रैक्टिस करता था, ताकि फिजिकल परीक्षा में पास हो सके। तीनों दोस्त दौड़ लगा रहे थे। उसके दोनों दोस्त आगे थे और सबसे पीछे प्रहलाद दौड़ रहा था।

लोगों को समझाती हुई उरगा पुलिस।

लोगों को समझाती हुई उरगा पुलिस।

इसी दौरान गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर ढोढातराई मोड़ के पास पीछे से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 11 ए एस 3970 ने प्रहलाद को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क हादसे में युवक को सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो रहा था, लेकिन प्रहलाद के दोस्तों सुरेंद्र और अमित ने अन्य राहगीरों की मदद से उसे पकड़ा।

मृतक का शव सामने रखकर बैठे लोग।

मृतक का शव सामने रखकर बैठे लोग।

लोगों ने डायल 112 और उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। इधर लगातार हो रहे हादसों से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है। लोग युवक के शव को सामने रखकर चक्काजाम पर बैठे हैं। लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…