बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन, शामिल होंगी लाख महिलाएं | Decision taken due to Diwali festival, show of strength on the pretext of Mahtari Hunkar rally in Bilaspur, lakhs of women will be involved

[ad_1]
बिलासपुर8 घंटे पहले
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने प्रस्तवित सभास्थल का लिया जायजा।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकार की खिलाफत करने BJP बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। BJP महिला मोर्चा के बैनर तले 3 नवंबर को प्रस्तावित इस प्रदर्शन को महतारी हुंकार रैली का नाम दिया गया है। दीपावली त्यौहार के चलते भाजपा ने इस आयोजन को टाल दिया है और अब इसे 11 नवंबर को करने का फैसला लिया है। इसमें एक लाख महिलाओं की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता रणनीति बनाने में जुट गए हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अजय जामवाल भी इस प्रदर्शन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे। यहां वे संठगन के पदाधिकारियों की बैठक भी ली।

संगठन प्रभारी अजय जामवाल ने ली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक।
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बीते माह रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बेरोजगार युवाओं के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन किया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश के दिग्गज नेता युवा मोर्चा के इस आंदोलन को सफल होने का दावा कर रहे हैं। वहीं, अब केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश के संगठन पदाधिकारियों ने भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली के बहाने महिलाओं को एकजूट करने की रणनीति बनाई है। सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन को भी ऐतिहासिक बनाने का दावा किया जा रहा है और इसमें प्रदेश भर से एक लाख महिलाओं की भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है।

भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रेली की तैयारी को लेकर हुई चर्चा।
3 के बजाय अब 11 नवंबर को होगा प्रदर्शन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी इस प्रदर्शन की तैयारी का जायजा लेने मंगलवार को बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सभा के लिए खेल परिसर, पुलिस ग्राउंड मैदान और मुंगेली नाका स्थित मैदान का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से महिलाओं की भीड़ जुटाने के टारगेट के बाद भाजपा इसके लिए बड़े जगह की तलाश में है। संगठन प्रभारी जामवाल के निरीक्षण के बाद जगह तय किया जाएगा। वहीं, पहले यह प्रदर्शन 3 नवंबर को होना था। लेकिन, दीपावली त्यौहार और राज्योत्सव को देखते हुए भाजपा ने इसे 11 नवंबर को करने का फैसला लिया है। भाजपा के संभागीय कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ भाजपाई उपस्थित रहे।
सरकार के खिलाफ महिलाओं को एकजूट करने की तैयारी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार प्रदेश की जनता से वादा खिलाफी कर रही है। प्रदेश कांग्रेस की जन घोषणा पत्र में शराब बंदी, महिला स्व सहायता समूह की कर्जमाफी, रेडी टू इट के निजीकरण कर ठेकेदारों को देने सहित प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार अनाचार में बेतहाशा वृद्धि एवं कानून व्यवस्था में बदहाली सहित अन्य विषयों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली और प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा और इसमें प्रदेश भर की एक लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी।
[ad_2]
Source link
