Categories

November 19, 2026

भरे-बाज़ार में पूर्व-विधायक पुत्र की दबंगई, गाड़ी साइड लेने के विवाद में जमकर की पिटाई | Ex-MLA son’s domination in a crowded market, beating fiercely in the dispute of taking the side of the car

Spread the love

[ad_1]

छपरा6 घंटे पहले

छपरा में मंगलवार को एक व्यक्ति पर कई लोग एक साथ टूट पड़े।

छपरा में मंगलवार को एक व्यक्ति पर कई लोग एक साथ टूट पड़े। सभी लोग एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान मढ़ौरा के जिलापरिषद सदस्य और पूर्व विधायक रामप्रवेश राय के पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई। आनंद कुमार के दुर्व्यवहार और दंबगई को देख लोगों की भीड़ लग गई। दरअसल एक व्यक्ति अपनी छोटी बेटी को लेकर स्कूल से घर आ रहा था। वाहन को साइड देने को लेकर कहा सुनी के बाद जिला परिषद सदस्य और उसके समर्थकों ने मारपीट करना शुरू कर दिया।

गाड़ी घुमाने के दौरान दोनों लोग में हुई बहस और मारपीट

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति अपने बेटी के साथ विद्यायल से घर जा रहा था। किसी समान के ख़रीददारी को लेकर नगरपालिका चौक पर रुका तभी पीछे से पूर्की स्कोर्पियो गाड़ी आ गई। गाड़ी को मोड़ने में लेट के चलते आनंद यादव और उनके समर्थक बीच बाजार दबंगई करते हुए एक छोटी पुत्री के सामने उसके पिता की पिटाई करने लगे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो घटनास्थल पर खड़े व्यक्ति द्वारा बना लिया गया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान बिजेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। जो एक निजी विद्यालय में गार्ड की नौकरी करते है।

वाहन को साइड देने को लेकर कहा सुनी के बाद जिला परिषद सदस्य और उसके समर्थकों ने मारपीट करना शुरू कर दिया।

वाहन को साइड देने को लेकर कहा सुनी के बाद जिला परिषद सदस्य और उसके समर्थकों ने मारपीट करना शुरू कर दिया।

वही इस घटना पर जिलापरिषद सदस्य सह पूर्व विधायक पुत्र आनंद राय ने बताया कि जिला परिषद कार्यालय जाने के क्रम में बाइक सवार से कहासुनी हो गई। जिसके बाद बाइक सवार द्वारा हेलमेट खोलकर हमला कर दिया गया। जिसके जबाब में लड़कों से हाथापाई हो गई।हालांकि मेरे द्वारा बीचबचाव से मामला को शांत करा दिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…