भागलपुर में नशे का सौदागर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 24 ग्राम ब्राउन शुगर – drug dealer arrested in bhagalpur with 24 grams of brown sugar
ब्राउन शुगर कारोबार में तीन अन्य लोग भी शामिल
पुलिस गिरफ्त में आए ब्राउन शुगर तस्कर राहुल ने बताया कि वह इस धंधे में बिल्कुल नया है। ब्राउन शुगर के कारोबार में तीन अन्य लोग भी शामिल है। राहुल के अनुसार, एक तस्कर बंगाल से ब्राउन शुगर लाकर देता है और वह भागलपुर में दो अन्य लड़कों को ब्राउन शुगर उपलब्ध करवाता था। तस्कर राहुल की मानें तो बांका जिले के रहने वाले एक तस्कर को उसने ब्राउन शुगर उपलब्ध करवाने के एवज में पिछले एक से डेढ़ महीने के अंदर 8-10 लाख रुपये उसके बैंक खातों में भेज चुका है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बैकवर्ड -फॉरवर्ड लिंक की पुलिस कर रही जांच
ब्राउन शुगर के इस काले कारोबार में शामिल अन्य तस्करों की जानकारी जुटाने में इशाकचक थाना की पुलिस जुट गई है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर राहुल कुमार सिंह से भी सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है। सिटी एएसपी शुभम आर्य ने कहा कि किसी भी सूरत में जिले में ब्राउन शुगर के इस काले कारोबार को पनपने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए तस्कर से पूछताछ की जाएगी। बैकवर्ड -फॉरवर्ड लिंक की जांच करने के बाद जल्द ही ब्राउन शुगर के इस धंधे का खुलासा पुलिस करेगी।
