मेटा के भारत में प्रमुख अजीत मोहन का इस्तीफा, स्नैप से जुड़े – meta’s india chief ajit mohan’s resignation linked to snap

मेटा और स्नैप दोनों ने इस खबर की पुष्टि की है।
एक बयान में कहा गया, ‘‘अजीत ने कंपनी के बाहर एक अन्य अवसर के लिए मेटा में अपनी भूमिका को छोड़ने का फैसला किया है।’’
वैश्विक व्यवसाय समूह की उपाध्यक्ष निकोला मेंडेलसन ने बयान में कहा, ‘‘उन्होंने पिछले चार वर्षों में भारत में हमारे संचालन को आकार देने और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ताकि करोड़ों भारतीय व्यवसायों, भागीदारों और लोगों की सेवा की जा सके।’’
सूत्रों ने बताया कि मोहन ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।
मोहन जनवरी, 2019 में हॉटस्टार से मेटा में शामिल हुए थे, जिसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था।
मेंडेलसन ने कहा, ‘‘हम भारत के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और हमारे पास अपने सभी कार्यों तथा साझेदारियों को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत टीम है। हम अजीत के नेतृत्व और योगदान के लिए आभारी हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’’
सोशल मीडिया मंच स्नैपचैट का स्वामित्व रखने वाली स्नैप ने बताया कि मोहन फरवरी में एशिया प्रशांत क्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में कंपनी में शामिल होंगे।
