राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री पूरी मदद कर रहे हैं
राज्य में ‘बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) अपना दवाखाना’ शुरू किया जा रहा है। राज्य सरकार विकास कार्यों के माध्यम से जनता की सेवा कर रही है। यह जनता की सरकार है। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि त्योहार और उत्सव अब उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। कोरोना के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। राज्य की जनता में आनंद का माहौल दिखाई दे रहा है।
जल्द शुरू होगा समृद्धि हाइवे
मुख्यमंत्री शिंदे ने आगे कहा कि हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह गेम चेंजर प्रॉजेक्ट बनने वाला है। महामार्ग से सटे कई सारी नई योजनाएं शुरू की जा रही है, जो बड़ी संख्या में रोजगार पैदा करेंगे। हमारी योजना है कि शिर्डी तक महामार्ग शुरू करें। अगले साल समृद्धि महामार्ग पूरी तरह से चालू किया जाएगा। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के कारण ठाणे, रायगढ़, संभाजीनगर में उद्योग है। अब महामार्ग के पास भी उद्योग बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी कहा कि यह महामार्ग किसानों के जीवन और सभी क्षेत्रों में समृद्धि लाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले राज्य में मेट्रो और मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया गया। अब मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक बना रहे हैं। इस मिसिंग लिंक के कारण मुंबई से पुणे की यात्रा के समय 20 मिनट तक कम हो जाएगा।
दो साल में मुंबई होगी गड्ढा मुक्त
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुंबई में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले दो वर्ष में करीब 5,500 करोड़ रुपये कंक्रीट की सड़कें बनाने का आदेश बीएमसी आयुक्त को दिया है। आने वाले दो वर्ष में मुंबई का चेहरा मोहरा बदला हुआ दिखाई देगा। मुंबई के विकास को और गति देने वाला मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का काम प्रगति पथ पर है। यह 22 किमी लंबा देश का सबसे लंबा सी-लिंक है। इसके काम को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही नागरिकों के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था खड़ी की जा रही है और शहर में मेट्रो का जाल बिछाया जा रहा है। प्रमुख शहरों में करीब 340 किलोमीटर मेट्रो का निर्माण हो रहा है और 2027 तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
