Categories

November 21, 2026

लो विजिबिलिटी ने रांची-देवघर हवाई सेवा की उम्मीद पर फेरा पानी, दिसंबर तक संशय बरकरार!

Spread the love

देवघर: ठंड की दस्तक के साथ ही देवघर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी की समस्या शुरू हो गई है, जिसके बाद देवघर कोलकाता रांची फ्लाइट के शुरू होने पर भी संशय बन गया है। विंटर शेड्यूल जारी होने के साथ ही देवघर रांची फ्लाइट शुरू करने की बात कही गई थी। लेकिन, लो विजिबिलिटी की वजह से देवघर कोलकाता रांची की इंडिगो फ्लाइट के लैंडिंग को लेकर आ रही तकनीकी दिक्कतों की वजह से अब यह सेवा दिसंबर तक जांच शुरू हो पाएगी या नहीं, इस पर संशय बरकरार है।

14 नवंबर से शुरू होनी थी रांची -देवघर विमान सेवा
देवघर हवाई अड्डे पर देवघर कोलकाता रांची फ्लाइट सेवा की शुरुआत 14 नवंबर से होनी थी, लेकिन इसकी लैंडिंग को लेकर आ रही तकनीकी दिक्कतों की वजह से फिलहाल इसे टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के समय देवघर हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी 5000 मीटर से भी कम हो जा रही है जो तय मापदंड से कम है और खतरे से खाली नहीं है।
देवघर नगर निगम चुनाव में महिलाओं की पौ बारह, पत्नियों को मैदान में उतारेंगे मेयर पद के दावेदर!
अब तक इंस्टॉल नहीं हो पाया है इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम
इतना ही नहीं देवघर एयरपोर्ट पर काफी समय से पेश आ रही लैंडिंग की समस्या को देखते हुए इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम को इंस्टॉल करने की कवायद शुरू की गई थी। लेकिन अब तक वह भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में शाम 4.00 बजे के बाद देवघर हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि कई फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो पा रही है। आपको बता दें कि रांची देवघर की फ्लाइट की शुरुआत होने के साथ ही उसकी लैंडिंग का समय अभी शाम को 4.00 बजे ही तय किया गया था

रांची की लाइफलाइन HEC में वीरानी: ‘मदर ऑफ ऑल इंडस्ट्री’ में 12 महीने से नहीं मिली सैलरी, धरने पर इंजीनियर

नए साल में ही हो सकेगी फ्लाइट सेवा की शुरुआत
देवघर हवाई अड्डे पर जिस गति से इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम को इंस्टॉल किया जा रहा है, उसे देखकर तो यही लगता है कि देवघर रांची फ्लाइट सेवा की शुरुआत अब नए साल में ही होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…