Categories

November 19, 2026

सड़क हादसे में 6 की मौत, आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: 6 लोगों की मौके पर मौत, छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे सभी मृतक – chhattisgarh news 6 people died in road accident in alluri

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले के चिंतूर में भीषण सड़क हो गया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक छत्तीसगढ़ के सुकमा और बस्तर के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, लारी और मिनी वैन के बीच टक्‍कर में मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सभी मृतक छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले थे। यह सड़क दुर्घटना बोडुगुडेम, चिंटूर मंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। छत्तीसगढड के रहने वाले सभी लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। रास्ते में लौटते समय यह हादसा हुआ है।

छत्तीसगढ़ का था वाहन
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन छत्तीसगढ़ का था। हादसा इतना खतरनाक था कि आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों वाहन एक दूसरे से चिपक गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शवों को कटर से काट कर बाहर निकाला गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…