Categories

November 22, 2026

अपराधियों ने उड़ाए पैसे, थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार | Criminals blew cyber crime in nawada; bihar bhaskar latest news

Spread the love

[ad_1]

नवादा39 मिनट पहले

नवादा में साइबर अपराधियों ने आरपीएफ के एक जवान के खाते से लगभग 3,963 रुपए उड़ा लिए। इसके बाद पीड़ित जवान ने नगर थाने को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया। पुलिस जवान रामनगर निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि अपने आप पे-फोन के माध्यम से अवैध रूप से मेरे खाते से 3हजार 9सौ 63 रुपए की निकासी हो गई।

इसके बाद आनन-फानन में बैंक से शिकायत की और अपना एटीएम और बैंक खाते को फिलहाल बंद करा दिया। बैंक मैनेजर द्वारा बताया गया कि थाना में जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। जिसके बाद नगर थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया हूं।

उन्होंने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स दिल्ली में तैनात हूँ। इन दिनों से वार अपराधियों का हौसला बुलंद देखने को मिल रहा है पर अब आते ही सेवर अपराधी काफी सक्रिय हो गए हैं। त्योहार को लेकर साइबर अपराधी एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिसके कारण आए दिन इस तरह का मामला सामने आ रहा है।

घटना घटने के बाद नगर थाना तो आवेदन ले लेती है, लेकिन उस आवेदन को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। ऐसे दर्जनों मामले थाना पहुंचता है, लेकिन कार्रवाई नहीं के बराबर होती है। जिसके कारण साइबर अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…