Categories

November 19, 2026

खंडवा बायपास रोड का सुधार कार्य महीनों बाद शुरू, लोगों को गड्ढों से मिला छुटकारा | Improvement work of Khandwa bypass road started after months, people got rid of potholes

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Harda
  • Improvement Work Of Khandwa Bypass Road Started After Months, People Got Rid Of Potholes

हरदाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
बायपास की हाे रही मरम्मत। - Dainik Bhaskar

बायपास की हाे रही मरम्मत।

खंडवा बायपास पर लगातार बड़े और छाेटे वाहनाें की प्रतिदिन लगातार आवाजाही हाेती रहती है। भारी वाहनाें के आने-जाने से सड़क की हालत खराब हाे गई थी। इस बार अधिक बारिश के कारण भी सड़क बेहद खराब हाे गई थी। करीब दाे किलाे मीटर की सड़क की जगह गड्ढाें ने ले थी। सड़क पर इतनी माेटी दरारें हाे गई थी, कई बार जाम लगने से इन दराराें में छाेटे वाहन के पहिए फंसने से चालक गिरकर घायल हो जाते थे। महीनाें बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुभाष पाटिल ने बताया 19 लाख का टेंडर लगाया था। इस राशि में पीडब्ल्यूडी विभाग में आने वाली अन्य सड़काें का मरम्मत कार्य भी शामिल हैं। सड़काें का सुधार कार्य शुरू हाे चुका है। दीपावली के पहले सभी सड़काें का मरम्मत कार्य पूर्ण हाे जाएगा। हर पांच साल में सड़क का नवीनीकरण कार्य हाेता है। खंडवा बायपास का भी नवीनीकरण का कार्य हाेना है जाे अगले साल बारिश बाद हाेगा।

वाहन खराब होने की समस्या होगी दूर
सड़कों के सुधार कार्य से वाहन चालकाें काे सुविधा हाे गई है। गड्ढाें के कारण वाहन फंस जाते थे। इससे कई बार वाहन खराब भी हुए। अधिकतर एेसी स्थिति बन जाती थी कि वाहन गड्ढे में फंस कर खराब हाे जाते थे। बड़े वाहनाें के खराब हाेने से जाने की स्थिति बन जाती थी। वाहन चालकों सहित पैदल चलने वालाें काे भी राहत मिली है। राहगिराें ने बताया सड़क पर गड्ढें हाेने से वाहन चालक बीच सड़क से न गुजर कर पैदल चलने वाली जगह से निकलते थे। इस कारण राहगीरों काे वाहनाें से जाेखिम हाेता था। वहीं धूल से भी राहत मिली है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…