Categories

November 20, 2026

वोटर्स लिस्ट से मुस्लिम-यादव के नाम काटे जाने के सबूत दें अखिलेश यादव… सपा मुखिया को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस – eci sent notice to akhilesh yadav seeking proof on his allegation of removing muslim yadav voters from list

Spread the love

लखनऊः आजम खान को रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगने के बाद अब चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव पर शिकंजा कसा है। आयोग ने अखिलेश यादव से उनके उस आरोप पर सबूत देने के लिए कहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुस्लिमों और यादवों के नाम वोटर लिस्ट से जानबूझकर काटे गए। बता दें कि इससे पहले साल 2019 के हेट स्पीच केस में आजम खान को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई है। हालांकि, उन्हें तुरंत जमानत भी मिल गई।

अखिलेश यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा था कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में हर सीट पर यादवों और मुसलमानों के 20-20 हजार वोट हटवा दिए गए। उन्होंने कहा कि पूरी मशीनरी ने मिलकर सपा को मिली हुई जीत को बीजेपी को दिलवाने का काम किया है। अखिलेश ने कहा था, ‘चुनाव आयोग से हमें सबसे अधिक उम्मीद थी लेकिन उन्होंने बीजेपी के इशारे पर, पन्ना प्रभारियों के इशारे पर जानबूझकर हर विधानसभा सीट पर 20 हजार यादव और मुसलमान वोटरों के नाम काट दिए।’

उन्होंने कहा था कि हमने पहले भी कहा और आज भी कहते हैं कि जांच करके देख लें, 20-20 हजार वोट उड़ा दिए गए हैं। कईयों के नाम काट दिए गए। कई लोगों का बूथ चेंज कर दिया गया। इस बूथ से दूसरे बूथ पर पहुंचा दिया गया। अखिलेश के इसी आरोप पर गुरुवार को चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है। उनसे उनके आरोपों पर सबूत मांगे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…