सीरीज में गैंगस्टर बनकर मचाया हैं धमाल, कहा- मिर्जापुर 3 होगा बिगेस्ट भौकाल एवर | The series has created a ruckus as a gangster, said- Mirzapur 3 will be the biggest earthquake ever

[ad_1]
पटनाएक घंटा पहले
पटना पहुंची मिर्जापुर फेम श्वेता त्रिपाठी
मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी मंगलवार को पटना पहुंची। श्वेता ने मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर में गजगामिनी ’गोलू’ गुप्ता के किरदार से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया। श्वेता एक फैशन स्टूडेंट थीं जिन्हें फिल्मों में अभिनय करने में दिलचस्पी थी। फैशन की पढ़ाई करते हुए उन्होंने अभिनय का मन बनाया और आ गईं अभिनय की दुनिया में और मसान, मिर्जापुर जैसी बड़े फिल्मों में काम भी किया। श्वेता पटना में लाइफस्टाइल मॉल के उद्घाटन में शामिल हुई। आपको बता दे की श्वेता की शादी भी बिहार में ही हुई है।
भास्कर से बातचीत में श्वेता ने बिहार के बारे में क्या कहा, वह कुछ इस प्रकार है:
सवाल – पटना आ कर आपको कैसा लग रहा है?
जवाब-पटना आ कर मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है। मेरे जो पति (चैतन्य चीता) है। उन्होंने मुझे यह बोला हैं कि बिहार आ के गरदा शब्द जरूर प्रयोग करना तो मैंने बोल दिया। पटना आ कर, पटना के जो लोग हैं, यहाँ का जो खाना है, जो बोलेने का लहजा है वो मुझे बहुत पसंद आता है और अब तो पटना से कनेक्शन जुड चुका है। अब हम आते रहेंगे आपके लिए और आपको ऐसे ही इंटरटेन करते रहेंगे।
सवाल- पटना में क्या कुछ बदलाव आपको देखने को मिला है?
जवाब- मुझे लगता है कि एंबीशन जो होता है, वह एक बहुत अच्छी चीज है। सबको अपने आप को इंप्रूव करने की कोशिश करनी चाहिए। कल जब मैं पटना आ रही थी तो देखी जो चार्ट वाले इतना नीट एंड क्लीन है इतना हमारा शहर नहीं है। इवेंन यहाँ तक कि जो सब्जियां है वह इतनी फ्रेश एंड न्यूट्रीसीयस होती है। इसलिए मैं एक बैग अलग से लेकर जा रही हूं जिसमे गुड़, चना, चावल और परवल है। वह मेट्रो सिटीज में तो खैर कैसी मिलती है वह हम सबको पता है। पटना तो खाने के लिए मशहूर है, लिट्टी चोखा खाने का भी अलग ही मजा हैं, यह बोलते हुए मेरे मुंह में पानी आ रहा है।

श्वेता त्रिपाठी ने बोला कि मुझे मेरे पति ने कहा था कि बिहार आकर गरदा शब्द का प्रयाग जरूर करें।
सवाल- आने वाले समय में आप बिहार को कहां देखना चाहती है और क्या कुछ बदलाव देखना चाहती है?
जवाब – मैं चाहती हूं कि जितने भी जो यंग यूथ है हमारे, हम सब में यह ताकत है बदलाव लाने की जो हम देखना चाहते है। तो मैं सब से यही विनती करूंगी की अपने सपने के बारे में सोचो और किसी को यह मत बताओ की आपका सपना कितना बड़ा या छोटा है। आप वह करो जो आपका दिल करे और पूरी जान लगा कर करो।
सवाल:- आप मिर्जापुर के नाम से जानी जाती हैं और मिर्जापुर में आपने अपने रोल से धमाका मचा दिया है तो यह कितना मुश्किल रहा है आपके लिए उस रोल को निभाना?
जवाब- कुछ भी अच्छा करना थोड़ा मुश्किल तो होता ही है और होना भी चाहिए। बहुत जान, खून पसीना और मेहनत लगती है इसे करने में लेकिन मजा भी बहुत आता है। आई लव व्हाट आई डू एंड व्हिच इज, वाई आई डू इट? तो इसलिए मैं सबको यही कहना चाहूंगी कि अपने दिल की हमेशा सुनना।
सवाल: अभी किस फिल्म पर आप काम कर रही है आप हमारे दर्शकों को अपने आने वाली प्रोजेक्ट के बारे में बताए?
जवाब: अभी मिर्जापुर 3 का सूट चल रहा है इसलिए मेरे यह बाल सब कुछ उसके वजह से हैं और मुझे बहुत मजा आ रहा है सूट करते हुए। मुझे पक्का गारंटी है जब आप लोग देखोगे तो आप कहोगे दिस इज द बिगेस्ट भौकाल एवर।
सवाल- अगर आपको आने वाले समय में भोजपुरी में रोल करने का मौका मिले तो आप करेंगी?
जवाब – ओहो… अरे बिल्कुल हम रोल भी करेंगे और हम भोजपुरी गाने पर डांस भी करेंगे।

श्वेता त्रिपाठी ने अभी मिर्जापुर 3 का सूट चल रहा, काफी मजा आ रहा।
[ad_2]
Source link
