Categories

November 20, 2026

अनिल विज अपसेट, बोले- भर्ती पर लगी है रोक, शरारती तत्व कर रहे परेशान, रहें सावधान | Fake advertisement of Home Guards recruitment on social media, Anil Vij upset

Spread the love

[ad_1]

चंडीगढ़41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अनिल विज ने लोगों को कहा है कि यह भर्ती विज्ञापन फेक है - Dainik Bhaskar

अनिल विज ने लोगों को कहा है कि यह भर्ती विज्ञापन फेक है

सोशल मीडिया पर होमगार्ड भर्ती के एक विज्ञापन को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज खासे परेशान हैं। उन्होंने लोगों को कहा है कि यह भर्ती विज्ञापन फेक है। अभी भर्तियों पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। कुछ शरारती तत्व लोगों से पैसे ऐंठने के लिए ऐसा कर रहा हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने लोगों को सचेत करते हुए अपील की है कि राज्य के होम गार्डस विभाग द्वारा स्वयं सेवकों का पंजीकरण नहीं किया जा रहा है, इसलिए शरारती तत्वों से सावधान रहें और किसी भी व्यक्ति या असामाजिक तत्व के झांसे में न आएं।

निशुल्क होता है पंजीकरण

विज ने बताया कि स्वयं सेवकों का पंजीकरण निःशुल्क होता है और जिलों में यह पंजीकरण नहीं किया जाता है। इसलिए शरारती तत्वों से सावधान रहें क्योंकि असामाजिक तत्व पैसे ऐंठने की नीयत से आपको भर्ती, पंजीकरण का झांसा दे सकते हैं। विज ने लोगों से कहा कि यदि कोई असामाजिक तत्व आपको फंसाने की कोशिश करें तो कृपया होमगार्ड के राज्य मुख्यालय पर तुरंत सूचित करें।

व्हाट्सएप पर चल रहा विज्ञापन

व्हाट्सएप के माध्यम से और गूगल पर भर्ती के विज्ञापन इन शरारती तत्वों द्वारा प्रकाशित किए हैं। इसलिए आप सचेत रहें, भर्ती की सही जानकारी केवल होम गार्डस के चंडीगढ़ स्थित राज्य मुख्यालय अथवा होम गार्डस की अधिकृत वेबसाइट से मिल जाएगा।

भर्तियों पर लगी है रोक

गृह मंत्री अनिल विज व होमगार्ड कमांडेंट जनरल DGP देशराज सिंह द्वारा पहले भी विभिन्न माध्यमों से सभी को सूचित किया जा चुका है कि भर्ती पर पूर्णतः रोक है। ऐसे में होम गार्डस के स्वयं सेवकों की भर्तियों का विज्ञापन निकलना संभव नहीं है, इसलिए सोशल मीडिया पर चल रहा विज्ञापन पूरी तरह से फेक है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…