टिकट कटने के बाद वीरवार को निरमंड में होगा जनरल हाउस, रणनीति का करेंगे खुलासा | BJP MLA Kishori Lal Sagar called a meeting, After the ticket is cut, the General House will be in Nirmand on Thursday, will reveal the strategy

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Himachal
- Kullu
- BJP MLA Kishori Lal Sagar Called A Meeting, After The Ticket Is Cut, The General House Will Be In Nirmand On Thursday, Will Reveal The Strategy
कुल्लू10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक किशोरी लाल सागर ।
हिमाचल के जिला कुल्लू में आनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक किशोरी लाल सागर का टिकट कटने के बाद वीरवार को निरमंड में बैठक (जनरल हाउस) बुलाई गई है। जिसमें कार्यकर्ता मंथन करेंगे हालांकि अभी तक किशोरी लाल सागर ने आनी विधानसभा क्षेत्र से टिकट कट जाने को लेकर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है लेकिन बताया जा रहा है कि इस बैठक में कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी और उसके बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
निरमंड अंबेडकर भवन में रणनीति को लेकर होगा मंथन
लिहाजा टिकट काटने के बाद किशोरी लाल सागर ने सोशल मीडिया के माध्यम से आनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के ज्यादा से ज्यादा इस जनरल हाउस में जुटने की अपील की है। विधायक किशोरी लाल सागर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जानकारी दी है कि पूरे आनी विधानसभा क्षेत्र का कल निरमंड में 11 बजे अंबेडकर भवन में एक जनरल हॉउस रखा है।
जिसमें वरिष्ट कार्यकर्ता, मण्डल के पदाधिकारी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ कमेटी, महिला मंडल के प्रधान व सभी सदस्य, जिला परिषद के सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों अध्यक्ष व सदस्य से उपस्थित रहने की अपील की है।
उन्होंने कहा है कि इस विशेष बैठक में कार्यककर्ता जो भी निर्णय लेंगे वो मान्य होगा। लिहाजा किशोरी लाल सागर ने अब अपने टिकट को कटने को लेकर सारा फैसला कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया है।
[ad_2]
Source link
