Categories

November 20, 2026

पूर्वी सिंहभूम में 1 लाख आवेदन आए, इनमें हर तीसरे व्यक्ति को चाहिए तन ढंकने को कपड़े; रोजगार के लिए सिर्फ 1114 अर्जी | East Singhbhum received 1 lakh applications, out of which every third person needs clothes to cover the body; only 1114 applications for employment

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • East Singhbhum Received 1 Lakh Applications, Out Of Which Every Third Person Needs Clothes To Cover The Body; Only 1114 Applications For Employment

जमशेदपुरएक घंटा पहलेलेखक: संताेष कुमार

  • कॉपी लिंक
32,843 आवेदन धोती और लुंगी मांगने वालों के - Dainik Bhaskar

32,843 आवेदन धोती और लुंगी मांगने वालों के

जिंदगी के लिए जरूरी है- रोटी, कपड़ा और मकान। पर कोल्हान के गरीबों को रोटी और मकान से ज्यादा जरूरत कपड़े की है। लुंगी-धोती-साड़ी उनकी पहली जरूरत है। ‘आपकी याेजना-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में आए आवेदनों से यह हकीकत सामने आई है। पूर्वी सिंहभूम समेत पूरे राज्य में 12 अक्टूबर से गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं।

पूर्वी सिंहभूम में अब तक कुल 1,04,489 लोगों ने आवेदन दिए, जिनमें से 31% से ज्यादा यानी 32,843 लोगों ने सरकार से साेना साेबरन धोती-साड़ी-लुंगी योजना के तहत कपड़े दिलाने की मांग की है, जबकि 1114 लोगों ने मनरेगा जॉब कार्ड के तहत रोजगार की मांग की है। सर्वजन पेंशन के लिए महज 1459, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन के लिए 235, मनरेगा मजदूरी के लिए 1114, राशन के लिए 1187 लोगों ने ही आवेदन दिए।

30 योजनाओं के लिए मांगे गए हैं आवेदन

हेमंत सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह योजना शुरू की गई है। पहले चरण के तहत 12 से 22 अक्टूबर शिविर लगाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है। ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे। इसमें 30 प्रकार की योजनाओं लाभ के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।

विभागों को भेजी जा रही अर्जी

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र में लगाए गए कैंप में विभिन्न विभागाें की याेजनाओं के आवेदन जमा हाे रहे हैं। संबंधित विभाग को आवेदन काे भेजा जाता है। नगर निकाय से संबंधित आवेदन का निपटारा कर याेजना का लाभ दिलाया जा रहा है।

-सुरेश यादव, ईओ, मानगाे नगर निगम

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…